डेराबस्सी हलका स्तरीय समारोह में एसडीएम ने लहराया तिरंगा झंडा
स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं का सम्मानित किया
स्कूली बच्चों द्वारा रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया
डेराबस्सी में आयोजित हलका स्तरीय प्रोग्राम में एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तिरंगा फहराया। उन्होंने विधायक कुलजीत रंधावा के साथ रंग-बिरंगे गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और तहसीलदार कुलदीप सिंह, नायब तहसीलदार हरिंदरजीत सिंह, पंजाब पुलिस, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेराबस्सी और एनएन मोहन डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों की परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, वन विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गईं। एसडीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों सहित शहीदों की विधवाओं और परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य प्रीतम दास व मीना राजपूत की देखरेख में गुरनाम सिंह सी.एस. स्कूल डेराबस्सी, एन.एन. मोहन, सर्वहितकारी स्कूल डेराबस्सी, एनआरआई सुंदरन, गुरु हरि कृष्ण स्कूल डेराबस्सी, डीएवी स्कूल डेराबस्सी, लाला दीप चंद जैन, ए.ए.आर. जैन स्कूल, सैमरॉक वर्ल्ड स्कूल जीरकपुर, सोल्जर स्कूल पब्लिक स्कूल ढकौली, सर्वहितकारी सी.एस. स्कूल डेराबस्सी, सुखमनी इंटरनेशनल स्कूल डेराबस्सी, न्यू कैम्ब्रिज स्कूल इंटरनेशनल स्कूल डेराबस्सी, एस.एस. जैन स्कूल, ग्लोबल विजडम स्कूल, सरकारी स्कूल रामपुर सैनिया, भारतीय पब्लिक स्कूल डेराबस्सी, एएआर जैन मॉडल डेराबस्सी स्कूल आदि के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डेराबस्सी नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष आशु उपनेजा और व्यास फार्म में भारत विकास परिषद डेराबस्सी के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा जी.बी.पी रोज़वुड, सेवा भारती, गुलमोहर सिटी अपार्टमेंट, एटीएस अपार्टमेंट और सिल्वर सिटी थीम्स अपार्टमेंट में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ।
गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें बच्चों के साथ-साथ महिलाओं ने भी वेंचर कर हिस्सा लिया। पंजाबी हिमाचली गढ़वाली नृत्य प्रस्तुत किए गए। बच्चों द्वारा देश भक्ति की कविताएं भी पढ़ी गई । मुख्य अतिथि विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने यहां सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी । उन्होंने अपने भाषण में यहां के बासिंदो को आश्वासन दिया कि दोबारा यहां बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी । पानी की निकासी के लिए बाहर गेट के पास अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछा दी गई है साथ ही पिछली तरफ जो नाला है आने वाले दिनों में उसकी भी सफाई करवा दी जाएगी।




