बहुत बड़ा ट्विस्ट! सोनी सब के आंगन अपनों का में, आतंकवादी हमले में आकाश को गोली लगने से पल्लवी टूट जाती है
मुंबई: सोनी सब का ‘आंगन अपनों का’ एक समर्पित सिंगल पिता जयदेव शर्मा (महेश ठाकुर) और उनकी तीन बेटियों के साथ उनके अटूट रिश्ते की दिल छूने वाली कहानी से लगातार दर्शकों को दिल जीत रहा है। हालिया एपिसोड्स में, इस परिवार पर खुलासों का तूफान आया। जब पल्लवी (आयुषी खुराना) को पता चलता है कि आकाश (समर वरमानी) ने अपने परिवार को यह नहीं बताया है कि वह एक ‘घर जमाई’ चाहती है, तो सब कुछ बेकार हो जाता है, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है।
जयदेव (महेश ठाकुर) के हस्तक्षेप के बाद, जब पल्लवी को अपनी गलती का एहसास होता है, तो वह आकाश को खोजने के लिए होटल जाती है। हालांकि, तभी आतंकवादी हमला होता है, जहां आकाश, दीपिका (नीता शेट्टी), वरुण (वसीम मुश्ताक) और राहुल (दर्श अग्रवाल) होटल परिसर में फंस जाता है। जब पल्लवी एक गुप्त रास्ते से सभी को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही होती है, आकाश को गोली लग जाती है, जिससे हर कोई हिल जाता है। घटनाओं में अचानक आया यह मोड़ दर्शकों को दिल दहला देने वाले ड्रामा देने का वादा करता है।
पल्लवी शर्मा की भूमिका निभाने वाली आयुषी खुराना कहती हैं, “पल्लवी ने हमेशा यह रुख अपनाया है कि वह शादी के खिलाफ नहीं है, बल्कि वह अपने पिता को कभी भी अकेला नहीं छोड़ेगी। जब उसे पता चलता है कि उसके पिता उसकी शादी के बाद उसे दूर भेजने की योजना बना रहे हैं तो वह बेहद गुस्सा हो जाती है, लेकिन फिर वह अपनी गलतियों का एहसास करती है और चीजों को सही करना चाहती है। हालांकि, हालात उसके पक्ष में नहीं बदलते हैं और आकाश को आतंकवादी द्वारा गोली मारने के कारण दुखद घटनाएं घटती है। पल्लवी टूट जाती है और इससे उनका रिश्ता भी अधर में लटक जाता है। आगामी एपिसोड्स दिल दहलाने वाले सफर का वादा करते हैं, जहां पल्लवी अप्रत्याशित बाधाओं से गुज़रेगी।”
‘आंगन अपनों का’ देखते रहें, हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे, केवल सोनी सब पर
