रोशन प्रिंस व निशा ने बांधा समां, श्री सुखमनी ग्रूप का टेक्नो सांस्कृतिक उत्सव रंगीन यादों के साथ समाप्त

 श्री सुखमनी ग्रूप का टेक्नो सांस्कृतिक उत्सव रंगीन यादों के साथ समाप्त,

रोशन प्रिंस व निशा ने बांधा समां 

श्री सुखमनी ग्रूप का टेक्नो सांस्कृतिक उत्सव रंगीन यादों के साथ समाप्त



डेराबस्सी, श्री सुखमनी ग्रुप द्वारा वार्षिक दो दिवसीय रंगीन कार्यक्रम "लम्हे 2024" टेक्नो कल्चरल प्रोग्राम धूमधाम से सम्पन्न हुआ जिसमें दूसरे दिन स्टार नाइट में रोशन प्रिंस, निशा बानो, अलाप सिकंदर, गुरसेवक, प्रीत रमन और अनु अमानत ने शानदार मनोरंजन किया।

श्री सुखमनी ग्रूप का टेक्नो सांस्कृतिक उत्सव रंगीन यादों के साथ समाप्त


कार्यक्रम के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन पंजाब विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री कुलतार सिंह संधवा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस मौके पर डेराबस्सी के विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा भी विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इसके अलावा, सुश्री नीरजा वोरुवरु, आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, साइबर अपराध, पंजाब, स्टार नाइट की मुख्य अतिथि थीं, जो शाम 7 बजे के बाद शुरू हुई। कालेज के चेयरमैन कंवलजीत सिंह, डायरेक्टर दमनजीत सिंह व मुख्य प्रशासक रशपाल सिंह ने आए मेहमानों का स्वागत किया। मुख्य मेहमान कुलतार सिंह संधवा ने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ सभ्याचारक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। दिन में जहां छात्रों ने गिद्दा, भंगडा व अन्य डांस पेश किया वहीं शाम को प्रसिद्ध गायकों ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके सुखमनी ग्रूप का पूरा स्टाफ भी उपस्थित रहा।

श्री सुखमनी ग्रूप का टेक्नो सांस्कृतिक उत्सव रंगीन यादों के साथ समाप्त

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ