डेराबस्सी में भाजपा बैठक: संजीव खन्ना ने गिनाईं मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां
डेराबस्सी, 8 जून
रविवार को डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता एवं प्रदेश सचिव संजीव खन्ना ने डेराबस्सी शहर के 19 वार्डों के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक की। यह बैठक राधेश्याम के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा करना और इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना था।
बैठक के दौरान संजीव खन्ना ने केंद्र सरकार की उन योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिला है। उन्होंने बताया कि देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी होने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है और डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ी है। साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 17 करोड़ नौकरियां सृजित की हैं, जिससे बेरोजगारी में कमी और देश की अर्थव्यवस्था को गति मिली है।
खन्ना ने "विकसित भारत संकल्प" की चर्चा करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य मोदी सरकार ने तय किया है। इस दिशा में डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, और स्किल इंडिया जैसे अभियानों ने अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दें और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए उन्हें प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह प्रधानमंत्री के विजन को हर नागरिक तक पहुंचाए।
बैठक में 300 दिनों से लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की भी सराहना की गई। इस अवसर पर सुधीर कांटीवाल, सिक्का जी, दत्ता जी, रजिंदर कोशिश, विपिन शर्मा, मदान जी, राखी जी, और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख कार्यकर्ताओं में विजय दत्ता, नरेश कौशल, नरेंद्र मदान, अमित ठम्मन, राधेश्याम, माणिक शर्मा और सुधीर कांटीवाल शामिल थे।
बैठक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प और सरकार की उपलब्धियों पर गर्व की भावना के साथ संपन्न हुई।

