किंग्स वैली सोसाइटी डेराबस्सी में 7 दिवसीय योग साधना शिविर का शुभारंभ

 किंग्स वैली सोसाइटी डेराबस्सी में 7 दिवसीय योग साधना शिविर का शुभारंभ



डेराबस्सी,  किंग्स वैली सोसाइटी डेराबस्सी के पार्क में पतंजलि योग संगठन डेराबस्सी द्वारा 7 दिवसीय योग साधना शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ सोसाइटी प्रधान श्री वीरेन्द्र सिंह, भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी श्री नवीन चन्द्र  तथा सोसाइटी के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया।


शिविर के पहले दिन का संचालन स्वयं राज्य प्रभारी श्री नवीन चन्द्र  ने किया। इस अवसर पर 30 से अधिक लोगों ने भाग लिया और विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं, योगासन व प्राणायाम किए। प्रतिभागियों ने सुबह के शांत वातावरण में योगाभ्यास कर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।



शिविर में विशेष रूप से जिला प्रभारी श्री सुखविंदर सिंह और योग शिक्षक श्री जगदीश सेमवाल की उपस्थिति रही। सोसाइटी के सदस्यों ने अपने परिसर में इस योग शिविर के आयोजन पर हर्ष जताया और इसे समाज के लिए लाभकारी पहल बताया।


शिविर संचालक श्री नवीन चन्द्र  ने बताया कि यह शिविर 3 जून 2025 तक चलेगा और उसके पश्चात इसी स्थान पर नियमित योग कक्षाएं चलाई जाएंगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि डेराबस्सी जिले में ऐसे दो और निःशुल्क योग शिविर चल रहे हैं। साथ ही मुबारकपुर, लालड़ू एवं डेराबस्सी शहर में विगत वर्षों से लगातार निःशुल्क योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे अनेक लोग विभिन्न रोगों से मुक्ति प्राप्त कर चुके हैं।


उन्होंने कहा कि पतंजलि और बाबा रामदेव  का संकल्प है कि देश का हर नागरिक स्वस्थ, समृद्ध और संस्कारवान बने। इसी उद्देश्य को लेकर भारत स्वाभिमान के योग शिक्षक देशभर के नगरों और गांवों में नियमित योग कक्षाएं चला रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने