एक ऐसा अभिनेता जिसने अपने छोटे बड़े हर किरदारों से सबका दिल जीता

 एक ऐसा अभिनेता जिसने अपने छोटे बड़े हर किरदारों से सबका दिल जीता 



पिछले कई वर्षों से सक्रिय बचन पचेहरा एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने छोटे बड़े सभी किरदारों से हमेशा सबको  प्रभावित किया है l बॉलीवुड में बहुत ऐसे अभिनेता हुए हैं जिन्होंने अपनी लंबी उम्र में यात्रा शुरू की और अपने दमदार अभिनय प्रतिभा से एक मकाम हासिल किया l बोमन ईरानी, अमरीश पुरी सरीखे कई ऐसे अभिनेता का नाम उल्लेखनीय है l बचन पचेहरा का नाम भी ऐसे ही  अभिनेताओं में लिया जा सकता है l जिन्होंने बॉलीवुड में एक लंबी उम्र के बाद अपनी शुरुआत की l और एक पहचान बनाने में कामयाब रहे l 



मूलतः मथुरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले बचन पचेहरा दिल्ली रंगमंच पर लंबे समय तक बतौर निर्देशक अभिनेता और नाटककार के रूप में सक्रिय रहे साथ ही उन्होंने  रंगमंच के प्रख्यात निर्देशक हबीब तनवीर के साथ भी लंबे समय तक काम किया l रंगमंच में अपनी मुक्कमल पहचान बनाने के बाद बॉलीवुड में किस्मत आजमाने आए और अपनी अभिनय प्रतिभा के दम पर बड़े बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते चले गए l बड़े बड़े प्रोजेक्ट में अपनी छोटे बड़े किरदारों से बॉलीवुड को हमेशा प्रभावित करते रहे l बचन पचेहरा ने किरदारों की लंबाई नहीं देखी उन्होंने किरदारों का देफ्थ देखा और अपनी अभिनय से उस किरदार को जीवंत करते चले गए l अभिनय के प्रति इसी समर्पण की वजह से जब वो आशुतोष गोवारिकर की फिल्म स्वदेश के लिये अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार के ऑपोजिट बेस्ट परफोर्मेंस ऑफ द सीन के लिए फिल्म फेयर में नॉमिनेट हुए तो ये उनके अभिनय के प्रति समर्पण का न सिर्फ एक बड़ा सम्मान था बल्कि उनकी हौसले की उड़ान भी थी l जिसकी वजह से वे बॉलीवुड के बड़े से बड़े निर्देशकों की नजर में आ गए l 


वैसे उनकी उपलब्धि का ये पहला वाकया नहीं था l इससे पूर्व बचन पचेहरा सहारा टी वी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक हकीकत से खासे चर्चा में आ गए थे l जब धारावाहिक के सिग्नेचर पोस्टर के लिए उनकी तस्वीर को सलेक्ट किया गया और पूरे हिंदुस्तान में उनकी तस्वीर के होर्डिग्स लगाए गए तभी बॉलीवुड में खासे नोटिस हो गए थे l बता दें कि इस धारावाहिक को बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक महेश भट्ट होस्ट कर रहे थे l 


बॉलीवुड के बड़े से बड़े निर्देशकों के प्रोजेक्ट का हिस्सा अभी तक बन चुके अभिनेता बचन पचेहरा बॉलीवुड के बड़े स्टार शाहरुख खान, अमीर खान, अमिताभ बच्चन सहित तकरीबन सभी स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं और उनके हिस्से में फिल्म, धारावाहिक, वेब सीरीज,  एड फिल्मों की लंबी फेहरिस्त हो चुकी है l जिनमें प्रमुख रूप से शाहरुख खान के साथ आशुतोष गोवारिकर की फिल्म स्वदेश , अमीर खान के साथ ठग ऑफ हिंदुस्तान, अनिल कपूर के साथ नायक सहित , मिशन रानीगंज, जामताड़ा , दास कैपिटल, विनोद पांडे के साथ अंडरटेकर , झलकी , आक्रोश , मिक्की माउस, हंसा , कामयाब , चंद्र प्रकाश द्विवेदी के साथ डाकू बाल्मीकि , मिस्टर जैंडा, अपना अमिताभ जैसी फिल्में हैं l इनमें कुछ प्रोजेक्ट अभी रिलीज होने वाली है 


इसके साथ साथ कई धारावाहिकों , एड फिल्मों, वेब सीरीज के अलावा कई शॉर्ट फिल्म में भी अपनी अभिनय प्रतिभा से सबको चकित किया है l शॉर्ट फिल्म pause के लिए तो उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है l 


वचन पचेहरा न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं जो अपने सरल सादगी वाले स्वभाव से आपसे पहली मुलाकात में ही आपके प्रिय बन जाते हैं।  l बता दें कि बचन पचेहरा का फिल्मों में सक्रिय होने के बाद भी रंगमंच के प्रति उनका समर्पण बना रहा और रंगमंच से जुड़े रहे रहे l समय निकालकर बीच बीच में नाटक भी करते रहे l वर्तमान में भी राहुल तिवारी के निर्देशन में नाटक बेशऊर के रिहर्सल में व्यस्त हैं जिसका लेखन भी उन्होंने ही किया है l और उनका ये नाटक बहुत जल्द किताब की शक्ल में प्रकाशित भी होनेवाला है l जो रंग प्रेमी के लिए एक बड़ा दस्तावेज होगा l

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने