दिल्ल़ी के बाद पंजाब में भी खिलेगा कमल का फूल – गुरदर्शन सैणी

 दिल्ल़ी के बाद पंजाब में भी खिलेगा कमल का फूल – गुरदर्शन सैणी

– जनता भाजपा पर कर रही है अपार भरोसा, विपक्षी पार्टियों में बढ़ी चिंता – गुरदर्शन सैणी




डेराबस्सी,

डेराबस्सी हल्के में ब्लॉक समिति उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में भाजपा सबसे आगे नजर आ रही है। इसी दौरान भाजपा नेता गुरदर्शन सैणी ने अपने उम्मीदवारों के समर्थन में ज़ोरदार प्रचार करते हुए यह बातें कहीं।


भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरदर्शन सैणी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से पंजाब के लोग काफी खुश हैं। जनता भाजपा पर अपार भरोसा कर रही है और यही बात विपक्षी पार्टियों के लिए चिंता का कारण बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जनता को झूठे वादों और सब्ज़बाग दिखाकर भ्रमित किया, लेकिन अब लोगों को इस पार्टी की असलियत समझ आ चुकी है।


गुरदर्शन सैणी ने विश्वास जताया कि जैसे दिल्ली में कमल का फूल खिला है, वैसे ही पंजाब में भी भाजपा को बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और जीत लगभग सुनिश्चित मानी जा रही है।


इस चुनाव प्रचार में पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी डेराबस्सी चौधरी सुरिंदर सिंह जैलदार भी मौजूद रहे, जो हाल ही में महारानी प्रनीत कौर के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए थे।


डेराबस्सी हल्के के लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है और माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है।


इस अवसर पर एस.एम.एस. संधू, सुशील राणा डिंपल जैलदार, राजपाल राणा, मोहित राणा, मंडल प्रधान बिट्टू, हरप्रीत सिंह टिंकू, सतीश जैलदार, दविंदर धनौनी, हरदीप सिंह, लाभ सिंह, ओमवीर सिंह सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने