वेलेंटाइन सप्ताह में रीना अग्रवाल के दो नए गीत “पत्तेदार गोभी” और “मोरा सैया” का भव्य विमोचन

वेलेंटाइन सप्ताह में रीना अग्रवाल के दो नए गीत “पत्तेदार गोभी” और “मोरा सैया” का भव्य विमोचन



मुंबई में वेलेंटाइन सप्ताह के दौरान गायिका एवं अभिनेत्री रीना अग्रवाल के दो नए गानों “पत्तेदार गोभी” और “मोरा सैया” की भव्य लॉन्चिंग अंधेरी पश्चिम स्थित लुक्स स्टूडियो में की गई। दोनों गीत मीठी रीना एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड फन म्यूजिक चैनल पर रिलीज हुए हैं। इन गानों का संगीत श्याम जी ने तैयार किया है, जबकि गीत स्वयं रीना अग्रवाल ने लिखे हैं।

लॉन्चिंग समारोह में फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मिसेज महाराष्ट्रा रह चुकी अभिनेत्री स्नेहा खानवलकर, अभिनेता आर्यन अर्जुन, योगी खोकर और जया खन्ना सहित तमाम अतिथियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए रीना को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रीना अग्रवाल ने भावुक होते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूँ कि मेरे दो नए गाने रिलीज हुए हैं। मैं अपने फैंस को धन्यवाद देना चाहती हूँ कि उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। मुझे कला, संगीत और अभिनय में बचपन से रुचि थी, लेकिन शादी के बाद मेरे ससुराल वालों को यह पसंद नहीं था। मैं इस फील्ड में कुछ करना चाहती थी। इसी दौरान मेरा ब्रेकअप भी हो गया। फिर मेरे माता-पिता ने मेरा पूरा साथ दिया और उनके सपोर्ट से ही आज मैं यहां तक पहुंच पाई हूं।”



उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली रीना अग्रवाल ने अपने करियर की शुरुआत एक गायिका के रूप में की थी। उन्होंने कई लोकप्रिय गीत दिए हैं और अभिनय के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। इसके अलावा, वह कुछ शॉर्ट फिल्मों और म्यूजिक एल्बम का बतौर प्रोड्यूसर निर्माण भी कर चुकी हैं, जिससे उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है।

“पत्तेदार गोभी” और “मोरा सैया” को श्रोताओं का भरपूर प्यार मिल रहा है। दोनों गाने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और वेलेंटाइन सप्ताह के खास अवसर पर युवाओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने