भोजपुरी फिल्म “माटी प्रीत जगावेले” का प्रिव्यू, दर्शको ने की तारीफ

भोजपुरी फिल्म “माटी प्रीत जगावेले” का प्रिव्यू, दर्शको ने की तारीफ



मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित इम्पा थिएटर में भोजपुरी फिल्म “माटी प्रीत जगावेले” का पूरी टीम और वितरकों के लिए 23 अप्रैल, गुरुवार को  एक विशेष प्रिव्यू शो आयोजित किया गया। इस मौके पर फिल्म को देखने वाले सभी दर्शकों ने इसे खूब सराहा और फिल्म की कहानी, प्रस्तुति तथा भावनात्मक जुड़ाव की जमकर तारीफ की।

जय श्रीकृष्णा कम्बाइन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता विरेन्द्र सिंह और सुरेंद्र सिंह हैं। इस फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन पूरा होने के बाद यह पहला प्रिव्यू था। इसका पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य मुंबई के डिजीफोक स्टूडियो में तेजी से पूरा किया गया है। प्रिव्यू के बाद फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जिससे इसके प्रति दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म में कई अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे, जिनमें हरीश हराया, अन्नू सिंह, भोला कश्यप, उमाशंकर, परदेशी, अनीता भगत, दिनेश मिश्र, परी तोमर, साधना सिंह, महक राज, चांदनी शर्मा, भूपेंद्र मिश्र, राजकुमार गुप्ता, आलोक राय, गोपाल मल्लाह और सतीश साजन शामिल हैं।



फिल्म का संगीत गणेश पांडे ने तैयार किया है, जो कहानी के भावों को और मजबूत बनाता है। इसकी कहानी नियाज़ खान द्वारा लिखी गई है, जबकि छायांकन की जिम्मेदारी सतीश यादव ने संभाली है। मेकअप विनोद निगम ने किया है। नृत्य निर्देशन और एक्शन सीक्वेंस का निर्देशन सतीश साजन ने किया है। फिल्म का निर्देशन प्रेम कुमार सिंह ने किया है।

फिल्म के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार समरजीत निभा रहे हैं। प्रिव्यू शो के बाद जिस तरह की सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है, उससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि “माटी प्रीत जगावेले” दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में सफल होगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने