ANMOL GAGAN MAAN के नए गीत VAHAM को मिला जबरदस्त रिस्पॉस
VAHAM टाइटल है पंजाबी सिंगर ANMOL GAGAN MAAN के नए गीत का जो हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गीत को लिखा भी स्वयं अनमोल गगन मान ने है कंपोज भी उन्होंने खुद ही किया है। वीडियो डायरेक्शन भी अनमोल गगन मान की है। कांसेप्ट भी अनमोल गगन मान का है इसकी प्रड्यूसर भी अनमोल गगन मान है। LEBAL ANMOL GAGAN MAAN द्वारा इस को रिलीज किया गया है। इस एल्बम का संगीत THE KIDDS ने दिया है। जबकि इसके ASSOCIATE DIRECTOR GAGAN UBHI है। DOP NANNI है। एडिटर मिस्टर एडिटर है। अनमोल गगन मान ने अपने इस गीत के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि महिलाएं पुरुषों से बिल्कुल भी कम नहीं है और लोगों की इस मानसिकता को अब बदलना होगा कि महिलाएं पुरुषों से कम है। वैसे अनमोल गगन मान एकमात्र ऐसी गायिका है जिनके स्टेज कार्यक्रमों में सभी म्यूजिशियंस महिलाएं ही होती हैं। यह एक बिल्कुल हटके है। यही वजह है कि लोग इनके वीडियो तो पसंद करते ही हैं स्टेज शो जब होता है तो वहां इनके चाहने वाले बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। अनमोल गगन मान एक बेहतरीन राइटर भी है उन्होंने यह गीत भी खुद ही लिखा है इसके अलावा उनकी एक किताब भी आई है। यूट्यूब पर इस गीत को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में उन्होंने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया है।
Tags:
The filmwala

