रंगमंच कलाकार इब्राहिम अल्काजी का निधन 

रंगमंच कलाकार इब्राहिम अल्काजी का निधन  


रंगमंच की दिग्गज हस्ती व विख्यात शिक्षक  इब्राहिम अल्काजी का मंगलवार दोपहर को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। इसकी जानकारी उनके बेटे ने दी और बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। अलकाजी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (nsd )में सबसे लंबे समय तक निदेशक के पद पर रहे। इब्राहिम अल्काजी कला के क्षेत्र से जुड़ी एक मशहूर हस्ती थी। इब्राहिम अल्काजी ने गिरीश कर्नाड के नाटक `तुगलक "धर्मवीर भारती के `अंधायुग'जैसे लोकप्रिय नाटकों का मंचन किया। उन्होंने कलाकारों की कई पीढ़ियों को अभिनय की बारीकियां सिखाई इन कलाकारों में नसीरुद्दीन शाह और ओमपुरी भी शामिल थे। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अलकाजी के निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है। कला एवं संस्कृति जगत को उनका योगदान उल्लेखनीय है। श्री इब्राहिम अल्काजी रंगमंच को कहीं अधिक लोकप्रिय बनाने और समूचे भारत में इसे पहचाने की अपनी कोशिशों को लेकर याद किए जाएंगे। मोदी ने आगे कहा उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार व मित्रों के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले। इब्राहिम अल्काजी का जन्म 18 अक्टूबर सन 1925 को पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के सन 1962 से लेकर 1977 तक डायरेक्टर रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने