फैट टू फिट संस्था की महिला सदस्यों ने मनाई तीज,
डेराबस्सी
फैट टू फिट नामक संस्था की महिला सदस्याओं ने डेराबस्सी में तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस तीज पर्व के कार्यक्रम में महिलाओं ने मॉडलिंग, मनोरंजक इंडोर गेम्स व डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। प्रतियोगियों ने तीज से संबंधित कविता वाचन करते हुए गीत भी गाए। अव्वल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गिद्दे की प्रस्तुति ने तो सभी को अपने स्थान पर ही नाचने के लिए मजबूर कर दिया। अंत में तीज पर्व के महत्त्व को स्पष्ट करते हुए सभी को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
