Kaun Banega Crorepati season 12 जल्द शुरू होने जा रहा है The Filmwala

Kaun Banega Crorepati season 12 जल्द शुरू होने जा रहा है

दुनिया के जाने माने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 12 जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके डिजिटल एडिशन शुरू किए गए थे। कोरोनावायरस में लॉकडाउन की वजह से अमिताभ बच्चन ने घर से ही इसकी शूटिंग की थी और लोगों से डिजिटल तरीके से सवाल भी पूछे थे।  सोनी लिव एप से मिली जानकारी के मुताबिक कौन बनेगा करोड़पति के डिजिटल ऑडिशन के लिए 3 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। हिस्सा लेने वालों संख्या पिछले साल के मुकाबलों में बहुत ही अधिक थी। लगभग 42 परसेंट लोग अधिक इसमें हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन पर आए। तरीका यह था कि ऐप के जरिए ही रोजाना ऑडिशन आयोजित किए गए जिसमें करीब 12000 लोगों ने हिस्सा लिया था।  1 साल पहले ही इस शो में जितने लोगों ने हिस्सा लिया था उसके हिसाब से 4 गुना ज्यादा लोग इस बार इस कार्यक्रम मैं ऑडिशन देने के लिए जुड़े।  इसका रजिस्ट्रेशन 9 बजे से शुरू हुआ था और यह 2 हफ्ते तक चलता रहा।  पता चला है कि लॉकडाउन के बाद शो का नया सीजन शुरू होने वाला है। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने