डेराबस्सी में समाजसेवी की पुण्यतिथि पर लगे शिविर में 52 ने किया रक्तदान

 डेराबस्सी में समाजसेवी की पुण्यतिथि पर लगे शिविर में 52 ने किया रक्तदान

डेराबस्सी में समाजसेवी की पुण्यतिथि पर लगे शिविर में 52 ने किया रक्तदान

| डेराबस्सी स्वर्गीय समाजसेवी मोहन बिंदल की 12वीं पुण्यतिथि पर सेवा भारती द्वारा सर्वमंगल वेलफेयर सोसाइटी, प्रेस क्लब सबडिवीजन डेराबस्सी और बेबे नानकी गुरुद्वारा सभा के सहयोग से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

डेराबस्सी में समाजसेवी की पुण्यतिथि पर लगे शिविर में 52 ने किया रक्तदान


इस शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला एवं सेशंस कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बाबा कृपाल सिंह, नगर प्रधान के पति नरेश उपनेजा व अमित बिंदल ने किया। डेराबस्सी का एडिशनल चार्ज संभाले हुए डीएसपी नरेंद्र चौधरी व डेराबस्सी एसएचओ जसकंवल सिंह सेखों ने विशेष तौर पर हाजिरी लगाई व पुरस्कार भी बाटे ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन संत बाबा कृपाल सिंह ने बताया कि मोहन बिंदल ने पंजाब रेड क्रॉस सोसाइटी के सेक्रेटरी रहते हुए न सिर्फ डेराबस्सी हलका बल्कि जिला मोहाली समेत पूरे ट्राइसिटी में





समाजसेवी कार्य में बढ़-चढ़कर नाम कमाया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह भी बांटे। जीएमसीएच, चंडीगढ़ से डॉ वैभव वर्मा की अगुवाई में पहुंची टीम ने 52 रक्त यूनिट एकत्रित किए। सेवा भारती के प्रधान डॉ. राजीव गुप्ता व अमित बिंदल, गुरु अंगद देव गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरपाल सिंह समेत 5 सदस्यों और पतंजलि योग समिति भारत विकास परिषद से कई सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने