भारत विकास परिषद ने खीर पूड़े का लंगर लगाया

 भारत विकास परिषद ने खीर पूड़े का लंगर लगाया

भारत विकास परिषद ने खीर पूड़े का लंगर लगाया


डेराबस्सी, 

भारत विकास परिषद डेराबस्सी बरवाला रोड पर खीर पूड़े खाने का लंगर लगाया।

परिषद के प्रेस सचिव एवं समाज सेवी परमजीत रम्मी सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद के सदस्यों ने सावन माह को लेकर  खीर पूडों का लंगर लगाया।


परमजीत सैनी ने बताया कि संस्था विभिन्न अवसरों पर राहगीरों के लिए लंगर लगाती रहती है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ न कुछ सेवा अवश्य करनी चाहिए। क्योंकि सेवा ही वह माध्यम है जिससे हम अपने मानव जीवन को सफल बनाकर परमपिता परमेश्वर से मिल सकते हैं। सैनी ने कहा कि चाहे पार्टी के सदस्य अपने जन्मदिन पर या किसी विशेष अवसर पर लंगर या किसी भी प्रकार की सेवा करें।

इस मौके पर अध्यक्ष उपेश बंसल, सचिव बरखा राम, कैशियर नितिन जिंदल, प्रोजेक्ट चेयरमैन सुरिंदर अरोड़ा, नरेश मल्होत्रा, सुशील तालीस मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने