यूपी उत्तराखंड के बाद असम के 180 मजदूरों की हेल्प के लिए सोनू सूद आगे आए
अभिनेता सोनू सूद
आजकल दुनिया भर में काफी चर्चा में है वह क्यों ना हो। उन्होंने देश भर के हजारों मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की है। इसकी चारों तरफ तारीफ हो रही है। बिहार उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड के बाद आप सोनू सूद ने असम के प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। सोनू सूद ने 180 मजदूरों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे से असम के सिलचर के लिए रवाना किया है। मीडिया की खबरों की माने तो लॉक डॉन से पहले प्रवासी मजदूर पुणे से मुंबई आए थे लेकिन कोई साधन ना मिलने के चलते वह यहां फस गए थे इससे पहले सोनू सूद ने इनके रहने से लेकर खाने तक का भी इंतजाम किया हुआ था। 9 जून की सुबह 7:00 बजे मुंबई से असम के लिए इन सभी को फ्लाइट से पहुंचाया गया। हाल ही में उत्तराखंड के 173 प्रवासी मजदूरों को बाई एयर उनके घरों तक पहुंचाया गया है। हवाई जहाज के अलावा बसें और ट्रेनों से भी सोनू सूद इन सब प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का इंतजाम कर रहे हैं। सोनू सूद कि आजकल चारों तरफ बहुत तारीफ हो रही है।
Tags:
The filmwala