Usha Timothy का गीत हुआ रिलीज,आज भी आवाज में पहले जैसी ताजगीII लोगों को घर पर रहने की सलाह दी है The Filmwala


सोनिया मनचंदा 

उषा तिमोथी का गीत हुआ रिलीज,आज भी आवाज में पहले जैसी ताजगी    लोगों को घर पर रहने की सलाह गीत  में दी है  ` ये किसको था मालूम कभी अब ऐसे भी दिन आयेंगे,पर इतना हमको यकीन है की वह दिन हम लौटा लाएंगे '.  जानीमानी पार्श्व गायिका उषा तिमोथी द्वारा करोना जैसी महामारी को लेकर और लॉक डाउन में लोगों को घर पर रहने की बात इस गीत में कही गई है। उनके साथ इस गीत में अशोक हमराही ने भी इस में अपने शब्दों से चार चाँद लगा दिए है। इस गीत को लिखा भी अशोक हमराही ने है। इस भावुक और मोटिवेशनल गीत का संगीत अरेंज किया है राहुल श्रीवास्तव ने और इस के संगीतकार है केवल कुमार।  इस गीत के बारे अधिक जानकारी देते हुए उषा तिमोथी बताती है की यह सब आज कल की तकनीक का कमाल है। लखनऊ में इस का संगीत तैयार हुआ और यहाँ मुंबई में इस गीत को रिकार्ड किया गया। 
                   
                   पार्श्व गायिका उषा तिमोथी ने अनेक लोकप्रिय गीत गाए हैं, जिन्हें लोग सुनते हैं...पसंद करते हैं, फिर भी उनके नाम से अधिकतर लोग परिचित नहीं हैं।       उन्होंने बुलो सी रानी, रोशन, हंसराज बहल, एस.एन. त्रिपाठी, एस मोहिंदर, सरदार मलिक, उषा खन्ना, सोनिक-ओमी, बाबुल, लाला सत्तार आदि संगीतकारों के लिए भी गीत गाए हैं।वह मोहम्मद रफी से बहुत प्रेरित थी और उन्हें ‘अब्बा’ कहतीं थीं। रफ़ी साहब भी उनसे बेटी जैसा स्नेह रखते थे। 1970 के दशक में उन्होंने मोहम्मद रफ़ी के साथ ज़्यादातर युगल गीत गाए। "रफ्ता रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है" इस गाने में उन्होंने किशोर कुमार का साथ दिया है। इसके अलावा मुकेश, शमशाद बेगम, सुमन कल्याणपुर, हेमलता, कृष्णा कल्ले आदि गायक कलाकारों के साथ भी उन्होंने गीत गए हैं।* *एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीत गाने वाली पार्श्व गायिका उषा तिमोथी ने इस ‘संगीत महायात्रा’ में अपना गाया गीत शामिल किया, इसके लिए हम उनके आभारी है। ये गीत उन्होंने घर पर मोबाईल से रिकॉर्ड किया है। गायक-संगीतकार राहुल श्रीवास्तव के भी हम आभारी हैं, जिन्होंने इस गीत का म्युज़िक अरेंज किया और उसे रिकॉर्ड करके हम तक पहुँचाया।*   *पार्श्व गायिका उषा तिमोथी का गाया ये गीत अवश्य सुनिए।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ