Gippy Grewal की Film WIDOW COLONY की शूटिंग अगले वर्ष ll 19
84`जिस ने हमारे सुहाग और ख्वाब दोनों छीन लिए '। `WIDOW COLONY ' 2021 में शुरू होने जा रही फिल्म का नाम है। पोस्टर पर लिखा है 84`जिस ने हमारे सुहाग और ख्वाब दोनों छीन लिए '। फिल्म के टाईटल से यह साफ़ लग रहा है की कहानी 1984 की है। जिसमें दिल्ली में उस समय की देश की प्रधान मंत्री श्री मति इंदिरा गाँधी के क़त्ल के बाद हुए सिख कत्लेआम और उस के बाद उन सिख विधवाओं के परिवारों को लेकर बनने जा रही एक संवेदनशील फिल्म है। फिल्म के निर्माता गिप्पी ग्रेवाल हैं। इस की कहानी और डयरेक्शन समीप कंग की होगी।गिप्पी ग्रेवाल द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया गया है। फिल्म के सह निर्माता भाना एल ऐ और विनोद असवाल है। प्रोजेक्ट हेड है हरदीप दुलत . हम्बल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के बारे और अभी कोई खुलासा नहीं किया गया।
