एनआरआई ने अपनी पत्नी की पुण्यतिथि पर चप्पल बेचने वाले दिव्यांग जोड़े को एक लाख रूपए की वित्तीय सहायता भेजी हैII SONU SETHI
डेराबस्सी में चप्पल बेचने वाले दिव्यांग जोड़े को एक लाख रूपए सौंपते हुए सोनू सेठी सहारा टीम।
डेराबस्सी में दिवयांग पति पत्नी ने तंगहाल जीवन जीने के बावजूद सहारा बनो नामक एक एनजीओ को ट्राई साइकिल निशुल्क भेंट की थी। उनके इस जज्बे से खुश होकर इंग्लैंड से एक एनआरआई ने एक लाख रूपए की मदद जोड़े को भेजी है। यह नगद राशि सहारा बनो टीम ने आज इस नेकदिल जोड़े को सौंप दी।
चंडीगढ़ राम दरबार से डेराबस्सी के रामलीला मैदान में प्लास्टिक की चप्पल बेचने वाले 33 वर्षीय नरेश और उनकी पत्नी पूजा, दोनों ही दोनों टांगों से अपाहिज हैं। वे एक ट्राई स्कूटर पर रोज यहां आकर चप्पलों की फड़ी लगाते हैं। नरेश के अनुसार टांगों से अपाहिज होने का दुख वे जिंदगी भर सहते आ रहे हैं। इसी पीड़ा को महसूस करते हुए उन्होंने कुछ दिन पहले सहारा बनो नामक संस्था को निशुल्क ट्राई साइकिल भेंट की थी। संस्था के डायरेक्टर सोनू सेठी ने ट्राईसाईकिल भेंट करते हुए दोनों की वीडियो वायरल की थी। सोनू सेठी ने बताया कि वायरल वीडियो से प्रभावित होकर इंग्लैंड के एक एनआरआई ने अपनी पत्नी की पुण्यतिथि पर अपना नाम गुप्त रखते हुए इस दिव्यांग जोड़े को ₹100000 की वित्तीय सहायता भेजी है। उनकी टीम ₹100000 की नकद सहायता आज नरेश और पूजा को सौंप दी है। दोनों पति-पत्नी ने मदद भेजने वालों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। इस मौके सोनू सेठी टीम से मीनाक्षी जैन, प्रभजोत कौर, कमलजीत, सोनू, विक्की और डोगरा जी भी मौजूद थे।