आगामी शो 'तेरे दिल विच रैण दे' दर्शाएगा: कैसे एक नाती अपनी माँ और नानी के बीच की दूरियों को मिटाएगी।

 आगामी शो 'तेरे दिल विच रैण दे' दर्शाएगा: कैसे एक नाती अपनी माँ और नानी के बीच की दूरियों को मिटाएगी।



ज्यादातर लोग सोचते हैं कि जो बच्चे विदेशी भूमि पर जन्म लेते हैं और जिनका पालन-पोषण वहां के तौर तरीकों से होता है, उनके पास कभी भी एक भारतीय बच्चे के पारिवारिक मूल्य नहीं हो सकते और वे ज़िम्मेदारी लेने में सक्षम नहीं हैं। यह धारावाहिक, एक श्रृंखला को आगे बढ़ाने का इरादा रखता है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक एन.आर.आई. लड़की पंजाब में इस विचार के साथ आती है कि वह अपनी बीमार माँ और अपनी नानी के बीच के प्यार की कमज़ोर डोर को मज़बूत बना सके और उन् दोनों को करीब ला सके।

 

ये धारावाहिक एक ऐसी कहानी को दर्शाएगा जिसमें एक माँ अपनी ही बेटी को परिवार का हिस्सा मानने पर इंकारती है, जो परिवार की मंज़ूरी के बिना एक अंग्रेज से प्यार कर बैठती है और उससे शादी करने के लिए घर से भाग जाती है, और इस सदमे में उसके पिता की मृत्यु हो जाती है। यह घटना पूरी तरह से परिवार की सोच को बदल देती है और सभी उसे आजीवन मृत मान लेते है।

 

बदलते वक्त के अनुसार, लोग भी अधिक व्यापक सोच वाले हो गए हैं जो अपने बच्चों को उसका जीवन साथी चुनने के लिए पूरी आज़ादी देते हैं। मगर दूसरी ओर, कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो आज भी अपने बच्चों की पसंद को नज़रअंदाज़ करते हुए उनकी शादी का फैंसला खुद ही कर लेते हैं।


यह धारावाहिक 22 नवंबर 2021 को सोमवार से शुक्रवार शाम 6:00 बजे केवल ज़ी पंजाबी पर प्रसारित किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने