रीति-रिवाज़ों से होगी अब गीत-मल्हार की शादी।

 रीति-रिवाज़ों से होगी अब गीत-मल्हार की शादी।



ज़ी पंजाबी के सबसे पसंदीदा शो 'गीत ढोली' में होगी गीत और मल्हार की शादी और मेहरा परिवार मनाएगा खुशियां क्योंकि जसलीन(मल्हार की माँ) पुरे शहर को दिखाना चाहती है के मेहरा परिवार के बेटे की शादी कितनी धूम-धाम से होती है। 


गीत ढोली के आने वाले एपिसोड्स में भाई दूज के के अवसर पर जसलीन (मल्हार की माँ) गीत और मल्हार की शादी की घोषणा करती है जिसके चलते महरा परिवार शादी की तैयारीयों में लग जाता है, तांकि पुरे शहर को दिखा सके की मेहरा परिवार के बेटे की शादी कैसे होती है। 


जसलीन, गीत में एक आदर्श बहु की छवि देखती है, जिसे उसका बीटा मल्हार भी बेहद्द प्यार करता है। लेकिन दूसरी ओर चाहे गीत शर्त के अनुसार तान्या को घर वापिस ला चुकी है, जे.के. मेहरा इस शादी से उतना खुश नहीं दिखाई देता, मगर दूसरी ओर सभी से ये भी कहता है की मेहरा परिवार की बहु ऊपर से निचे तक सोने से सजा दिया जाए।


हालांकि रिंग सेरेमनी और शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, यह देखना मज़ेदार होगा कि क्या यह खुशी लंबे समय तक गीत की ज़िन्दगी में रहेगी या लगेगी गीत की खुशियों को फिर से किसी की नज़र? आगे और क्या होने वाला है, ये देखने के लिए देखते रहिए 'गीत ढोली' सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने