डेराबस्सी में भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल ने संभाला मोर्चा

 पंजाब के विकास में कांग्रेस व अकाली दल सबसे बड़ी बाधा:ग्रेवाल



डेराबस्सी में भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल ने संभाला मोर्चा


भाजपा ने काली सूची का रिव्यू किया और कांग्रेस ने दंगों के आरोपियों को उच्च पदों पर बिठाया


जीरकपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,पूर्व चेयरमैन एवं चुनाव प्रभारी हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा है कि पंजाब के विकास में कांग्रेस पार्टी और अकाली दल सबसे बड़ी बाधा हैं। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण केंद्र सरकार द्वारा लागू की जाने वाली विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंचने दिया गया।

हरजीत सिंह ग्रेवाल आज यहां भाजपा कार्यालय में पार्टी प्रत्याशी संजीव खन्ना के चुनाव प्रचार अभियान का जायजा लेने के बाद कार्यकर्ताओं से रूबरू थे। हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जब-जब पंजाब में सत्ता संभाली है तब-तब पंजाब विकास के मामले में कई साल पीछे गया है।

हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब वासी भाजपा को राजनीतिक विकल्प के रूप में स्वीकार कर चुके हैं। कांग्रेस का मुख्यमंत्री हार के डर से हलके बदल रहा है। डेराबस्सी क्षेत्र के विकास के मामले में पिछड़ा होने के लिए मौजूदा विधायक तथा कांग्रेस के हलका इंचार्ज को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा नेता ने कहा कि चंडीगढ़ के सबसे करीब होने के बावजूद यह क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है।

ग्रेवाल ने कार्यकर्ताओं केा जीत का मंत्र देते हुए कहा कि प्रत्याशी चुनाव प्रचार करेंगे और पार्टी के नेता व कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करेंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं को निर्देश दिए कि वह आज से ही बूथ स्तर पर मोर्चा संभालकर प्रचार शुरू करें।

ग्रेवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जहां सिक्खों की काली सूची का रिव्यू करके उसे खत्म किया वहीं कांग्रेस ने दंगों के आरोपियों को उच्च पदों पर बिठाने का काम किया है। एक सवाल के जवाब में ग्रेवाल ने कहा कि भाजपा का अकाली दल के साथ सामाजिक गठबंधन रहा है। राजनीतिक रूप से भाजपा पांचवें हिस्से में ही रही है। मोहाली जिला प्रभारी एवं सरस्वती बोर्ड के उपचेयरमैन धूमन सिंह किरमच ने कहा कि डेराबस्सी हलके में भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पार्टी मजबूती और योजनाबद्ध तरीके से यह चुनाव लड़ रही है।

भाजपा प्रत्याशी संजीव खन्ना ने कहा कि यह चुनाव कार्यकर्ताओं के बल पर लड़ा जा रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता व नेता मजबूत संगठन के आधार पर क्षेत्र वासियों से रूबरू होकर चुनाव मैदान में मोर्चा संभाल रहे हैं। इस मौके भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एकता नागपाल,  जिला उपप्रधान नवीन सांगवान, ट्रांसपोर्ट सेल प्रधान संपत चौधरी,  भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव रविंदर वैष्णव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने