आगामी बेपनाह प्यार की कहानी, 'लवर' ने अपना पहला गाना "प्यार करदा" रिलीज़ किया; 1 जुलाई 2022 को रिलीज़ होने वाली है फिल्म
हाल ही में, GEET MP3 ने अपनी आने वाली फिल्म 'लवर' की एक झलक प्रशंसित की जो 1 जुलाई 2022 को रिलीज़ होगी, इस फिल्म में दर्शकों को पंजाबी अभिनेताओं, गुरी और रौनक जोशी की अदाकारी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी ताज द्वारा लिखी गई है जिसे दिलशेर सिंह और खुशपाल सिंह द्वारा सह-निर्देशित किया है। फिल्म केवी ढिल्लों और परवर निशान सिंह द्वारा निर्मित है। फिल्म में गुरी और रौनक के साथ साथ, यशपाल शर्मा, अवतार गिल, रूपिंदर रूपी, करण संधावालिया, राज धालीवाल, राहुल जेटली, हरसिमरन ओबेरॉय, हरमनदीप, अवार बरार और चंदन गिल के साथ एक बहुत ही प्रतिभाशाली स्टार कास्ट भी शामिल है।
बब्बू द्वारा लिखे गए इस गीत को जस्स मानक ने अपनी मधुर आवाज़ दी है; इस प्रेम गाथा 'लवर' के पहले गीत 'प्यार करदा' ने प्रेमियों को भी भावुक कर दिया है। यह ट्रैक ट्रैजिक रोमांटिक थीम पर आधारित है, जहां गुरी का इंटेंस लुक है जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है, इसका संगीत शैरी नेक्सस द्वारा दिया गया है।
निर्माता, केवी ढिल्लों और परवर निशान सिंह ने इस अद्भुत फिल्म और अब पहला गीत प्रस्तुत किया है, “हम ऐसे कुशल पेशेवरों के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। 'प्यार करदा' उन सभी प्रेमियों के लिए समर्पित है, जिन्होंने हमेशा प्यार को एहमीयत दी है और उसे समझा है। हमें खुशी है कि दर्शकों ने खुले दिल से गाने का स्वागत किया है।”
पंजाबी गायक जस्स मानक ने 'प्यार करदा' गीत को अपनी आवाज़ में पेश करने पर टिप्पणी दी, वे कहते हैं, "ट्रैक के बोल फिल्म के रोमांटिक लहजे और अपनी प्रेमिका के लिए एक प्रेमी की वास्तविक भावना को समझने के लिए लिखे गए हैं, मुझे खुशी है कि मैंने ऐसे मंत्रमुग्ध कर देने वाले गीत में अपनी आवाज़ देने का मौका मिला है।"
फिल्म, लवर 1 जुलाई 2022 को रिलीज़ हो रही है।

