शानदार शनिवार ! आज शाम 7 बजे देखो अंताक्षरी 2 पर पंजाब पुलिस विशेष एपिसोड।

 शानदार शनिवार ! आज शाम 7 बजे देखो अंताक्षरी 2 पर पंजाब पुलिस विशेष एपिसोड। 



 वीरता, धैर्य और दृढ़ संकल्प! यह कुछ शब्द हैं जो हमारे वीर जवानों  की वीरता को बखूबी दर्शाते हैं। पंजाब पुलिस के वीर अपनी जनता पर आने वाली हर मुसीबत के आड़े आकर डट कर खड़े हो जाते हैं। इनकी वीरता को समर्पित अंताक्षरी 2 के एपिसोड में आज का दिन होगा उत्साह और गौरव से भरा।


आज के एपिसोड में हम अपने नायकों को जोड़ियों में उत्साह मनाते देखेंगे जो उन्हें अपनी जनता से और भी जुड़ा हुआ महसूस कराएगा। इतना ही नहीं मेजबान मास्टर सलीम और मीशा सरोवाल प्रत्येक को उनकी सभी सेवाओं और बहादुरी के लिए उनका धन्यवाद करेंगे। आज का दिन और भी मज़ेदार बन जाएगा जब हम अपने पुलिसकर्मियों को संगीत के प्रति उनकी प्रतिभा दिखाते देखेंगे।


पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित तो हमने देखा ही है लेकिन आज हम उनका दूसरा पक्ष भी देखेंगे जब वे संगीतमय खेल का आनंद लेंगे और जश्न मनाएंगे। इस लिए देखना न भूलें अंताक्षरी 2 का विशेष एपिसोड आज शाम 7 बजे ज़ी पंजाबी पर।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने