बब्बू मान और शिप्रा गोयल ने 'इतना प्यार करुंगा' गीत से फैलाया प्यार का जादू; गीत हो चूका है रिलीज़
बब्बू मान और शिप्रा गोयल के हाल ही में लॉन्च हुए गीत 'इतना प्यार करुंगा' को लेकर फैंस बहुत खुश हैं। इस मनमोहक गीत के बोल कुनाल द्वारा लिखे गए हैं और संगीत का वीडियो आर स्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है। 'इतना प्यार करुंगा’ अभिजीत वाघानी द्वारा निर्मित है; इतना ही नहीं प्रशंसक यह देखकर रोमांचित हैं कि शिप्रा गोयल ने न केवल इस गीत में अपनी आवाज दी है, बल्कि एक संगीतकार के रूप में भी इसमें काम किया है।
बब्बू मान को उनके पंजाबी संगीत से हटके एक बार फिर हिंदी में गाते हुए देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। यह गाना एक रोमांटिक नंबर है जिसमें एक आकर्षक प्रेम कहानी के सभी भाव हैं। वीडियो में दोनों कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत प्रभावित कर रही है। यह गीत भावनाओं को शब्दों में बांधता है और रोमांस की झलक देता है।
बब्बू मान शिप्रा गोयल के साथ अपने इस प्रसिद्द होने वाले सहयोग की रिलीज़ पर खुश हैं, "हम चाहते थे कि गीत रोमांस की दिल को छू जाने वाली भावनाएं दर्शकों को मोहित करे। 'इतना प्यार करुंगा' मेरे लिए एक अलग अनुभव था और मुझे खुशी है कि शिप्रा के साथ मेरे काम को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।"
शिप्रा गोयल भी अपने अनुभव के बारे में उत्साहित हैं, "बब्बू मान जी के साथ काम करना मेरे लिए जीवन भर का एक उम्दा अनुभव था। 'इतना प्यार करुंगा' मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि मैंने न केवल इसे अपनी आवाज दी बल्कि गीत रचना भी की। यह गीत जो अपने आप में एक उल्लेखनीय अनुभव था, मुझे खुशी है कि दर्शकों द्वारा सहयोग को पसंद किया गया और हमें जो स्नेह मिल रहा है।"
