ज़ी पंजाबी 6 जून से नया पारिवारिक ड्रामा 'धीयाँ मेरीयाँ' लॉन्च करने के लिए तैयार है!!

 ज़ी पंजाबी 6 जून से नया पारिवारिक ड्रामा 'धीयाँ मेरीयाँ' लॉन्च करने के लिए तैयार है!




 ज़ी पंजाबी का नया शो 'धीयाँ मेरीयाँ’ दर्शकों को मनोरंजन देने के लिए पूरी तरह तैयार है जिसकी कहानी एक अकेली माँ की अपनी तीन बेटियों की परवरिश के सफर के इर्द-गिर्द घूमती है।



ज़ी पंजाबी दर्शकों को ऐसी कहानियाँ प्रदान करता है जो हर किसी से मेल खाती हैं। 'धीयाँ मेरीयाँ', में शो की नायक आशा को उसके पति द्वारा छोड़ दिया जाता है और कहानी है कि कैसे वह अपनी तीन बेटियों को हौंसले और गर्व के साथ बड़ा करती है ताकि वे दुनिया में आगे बढ़ सके। क्या उसकी मेहनत रंग लाएगी? यह तो शो के लॉन्च होने पर ही पता चलेगा। मां-बेटियों का खूबसूरत बंधन और अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने में उन्हें जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, वह शो की जड़ हैं।



तो देखिए, 6 जून से हर सोम-शुक्र, रात 9 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर एक दिलचस्प कहानी जहां एक मां अपनी बेटियों को दुनिया की बुराइयों से बचाने के लिए कुर्बानी देती है ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बन सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने