बाप रे! नशे में धुत तान्या ने किया अपनी सुहागरात पर तमाशा!
अब तक, दर्शकों ने तान्या के ससुराल वालों को गीत का अपमान करते देखा है। लेकिन, ऐसा लगता है कि तान्या ने फैसला कर लिया है कि वह अपने ससुराल में अपनी भाभी को उसका सम्मान दिलवाकर रहेगी!
आज के एपिसोड़ में, आज तान्या की सुहागरात (पहली रात) है और उसके ससुराल वालों को पता चलता है कि तान्या के कमरे में दूध के ग्लास नहीं बल्कि शराब का ग्लास है! जैसे ही उसकी सास गिलास उठती है वैसे ही तान्या अपना घूँघट उठाती है और नशे की हालत में अपने ससुराल वालों के आगे तमाशा करने लगती है। गुस्से में उसके ससुराल वाले कमरे से बाहर निकल जाते हैं और पीछे से उसका पति आकाश उसे उसे खुद को संभालने के लिए कहता है। लेकिन फिर तान्या आकाश को बताती है कि उसके हाथों में ग्रीन टी है और वह जान बूझकर सबके सामने नाटक कर रही थी तांकि उसके ससुराल वाले समझ सकें की उन्हें गीत का अपमान करना बंद करदें।
क्या तान्या अपने तमाशों का सिलसिला जारी रखेगी? क्या तान्या के ससुराल वाले अपनी बहू के इस व्यवहार की गहरायी को समझेंगे? देखिए गीत ढोली का आज का ड्रामा से भरा एपिसोड रात 8 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर।
