सोनू सूद के बाद भोजपुरी स्टार राकेश मिश्रा ने भी जीता दिल, एक पैर पर स्कूल जाने को मजबूर सीमा को दी मदद
भोजपुरी के वायरल स्टार राकेश मिश्रा ने भी अब सोनू सूद के नक्शे कदम पर चलकर लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल राकेश मिश्रा ने भी आज उस लड़की की मदद की, जिसका एक पैर पर स्कूल जाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उस लड़की का नाम सीमा है और वह बिहार के जमुई जिले की निवासी है। जब राकेश मिश्रा ने उस लड़की का वीडियो देखा, तब उनसे रहा नहीं गया और वे मदद को आगे आये। उन्होंने फौरन सीमा के बैंक एकाउंट का डिटेल्स पता किया और उस पर तत्काल 11, 000/ - रुपये ट्रांसफर कर दिए।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=128720673120045&id=105345432124236
इतना ही नहीं, राकेश मिश्रा ने ये भी कह दिया कि सीमा को जब भी जरूरत होगी, वो उसके साथ रहेंगे। यूं तो भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़ कर एक दिग्गज हैं, लेकिन एक दिव्यांग लड़की की मदद को इंडस्ट्री की तरफ से राकेश मिश्रा ने सार्थक पहल की है। वो इस मामले में सोनू सूद के नक्शे कदम पर चलते नज़र आये। सोनू की तरह ही राकेश मिश्रा भी अक्सर लोगों की सेवा और मदद करते नज़र आ जाते हैं। चाहे बात कोविड की महामारी हो या दूसरी को संकट की स्थिति, राकेश हर मौके पर अपनी भूमिका का निर्वहन बखूबी करते नज़र आते हैं ।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=580883673397519&id=100044276743880
