Derabassi सब डिवीजन स्तरीय Inter School Quiz Compitition होगा। कैसे भाग ले। जानिए

   Derabassi सब डिवीजन स्तरीय Inter School Quiz Compitition होगा।  कैसे भाग ले। जानिए 



डेराबस्सी
             हल्के में पहली बार सबडिवीजन इंटर स्कूल क्विज कंपटीशन Inter School Quiz Compitition होने जा रहा है। प्रशासन द्वारा इसको बड़े स्तर पर ऑर्गेनाइज किया जाएगा।
 किसी व्यक्ति के पास कितना दिमाग है, अक्सर क्विज के माध्यम से हम पता लगा लेते हैं। क्विज एक प्रकार का खेल अथवा दिमागी कसरत है जिसमें खिलाड़ी (अकेले या टीम में) सवालों के सही उत्तर देने का प्रयास करते हैं। यह  एक ऐसा खेल है जो जनरल नॉलेज और रीजनिंग के ज्ञान में विकास लाता है।
                अधिक जानकारी देते हुए हिमांशु गुप्ता, एसडीएम डेराबस्सी ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों में उनकी प्रतिभाओं को उभारने के लिए यह क्विज कंपटीशन करवाया जा रहा है। इस मुकाबले को करवाने का मकसद सब डिवीजन के होशियार बच्चों को एक पलेटफोर्म पर ले कर आना है।  इस में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल हिस्सा लेंगे।यह क्विज नौंवी और दसंवी कक्षा के विधियार्थियों के लिए है। इस का Illumination Round 30 अगस्त को होगा और आखरी राउंड सितम्बर के तीसरे हफ्ते में होगा।रजिस्ट्रेशन की आखरी तारीख 20 अगस्त है।  
           उन्होंने सभी स्कूलों से अपील की है की वह इस मुकाबले में जरूर हिस्सा ले। इस में हिस्सा लेने और पूछ ताछ के लिए आप एसडीएम दफ्तर,डेराबस्सी से फॉर्म ले सकते है। 
              



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ