Sub divisional level Quiz Contest Derabassi Photos,News
डेराबस्सी,
स्थानीय न्यू कैंब्रिज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में Sub divisional level Quiz Contest का फाइनल राउंड हुआ। एसडीएम डेराबस्सी हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इन क्विज प्रतियोगिताओ में 70 स्कूलों ने भाग लिया।
फाइनल राउंड में मानव मंगल स्मार्ट वर्ल्ड स्कूल, जीरकपुर, एटीएस वैली स्कूल डेराबस्सी, कर्नल वी.आर. मोहन डीएवी स्कूल डेराबस्सी, गुरुकुल स्कूल जीरकपुर और जीएसएसएस दयालपुरा के स्कूलों ने भाग लिया। पांच राउंड प्रश्नोत्तरी में प्रश्न / उत्तर, बजर, रैपिड फायर, ऑडियो और विजुअल मुकाबलोंI
डीएवी स्कूल(टीम रमन) ने पहला और मानव मंगल स्मार्ट स्कूल(टीम बोस) ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और 5100 रुपये और 2100 रुपये के नकद पुरस्कार भी दिए गए। पर्यावरण की शुद्धता के लिए 'गो ग्रीन' के तहत बच्चों को पौधे भेंट किए। एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने सौरव केमिकल्स लिमिटेड, डेराबस्सी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, कर्नल जीएस संधू व अतुल चौबे का विशेष धन्यवाद किया।
















