खून दान समाज में सबसे बड़ा दान: संजीव खन्ना

 खून दान समाज में सबसे बड़ा दान: संजीव खन्ना

खून दान समाज में सबसे बड़ा दान: संजीव खन्ना








डेराबस्सी राष्ट्रीय विकलांग पार्टी द्वारा, डेराबस्सी सामुदायिक भवन में आयोजित अपने पहले खून दान कैंप में 50 से अधिक लोगों ने खून दान किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव खन्ना ने किया उन्होंने कहा कि खून दान समाज में सबसे बड़ा दान है जिसके जरिए अपने ही नहीं बेगानों की जिंदगी भी बचाई जा सकती है।  पीजीआई चंडीगढ़ से आई डॉक्टर्स की टीम ने रक्त यूनिट एकत्रित किए। कैंप में भाजपा पंजाब ओबीसी मोर्चा सचिव रविंद्र वैष्णव डेराबस्सी ने 41वीं बार रक्तदान किया। भाजपा के मंडल महासचिव पवन भटनागर को उनके जन्मदिवस पर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध लोकगायक जयपाल सहोता, भाजपा के जिला मोहाली दलित मोर्चा उपाध्यक्ष राधेश्याम, पवन भटनागर, किम्मी पुनिया एवं गगन सिंह भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने