सोनी सब का नया शो ‘दिल दियां गल्‍लां’ दर्शकों के लिये लेकर आया है बिछड़े रिश्‍तों की एक दिल को छू लेने वाली कहानी

 सोनी सब का नया शो दिल दियां गल्‍लां’ दर्शकों के लिये लेकर आया है बिछड़े रिश्‍तों की एक दिल को छू लेने वाली कहानी

 

यह माइग्रेशन और भावनात्‍मक दूरियों के कारण बिखरे एक परिवार की कहानी है,

इस शो का प्रीमियर 12 दिसंबर को शाम 7:30 बजे किया जायेगा ~

सोनी सब का नया शो ‘दिल दियां गल्‍लां’ दर्शकों के लिये लेकर आया है बिछड़े रिश्‍तों की एक दिल को छू लेने वाली कहानी


 

 

चंडीगढ़

 

सोनी सब  एक कॉमेडी चैनल से हटकर एक ऐसा चैनलजोकि भारतीय परिवारों की भावनाओं के अनुरूप उनसे जुड़ाव बनाने वाले कंटेंट और कहानियों की पेशकश करने के लिये मशहूर हो रहा है ने आगे कदम बढ़ाते हुये अब एक नये शो दिल दियां गल्‍लां’ लॉन्‍च करने का ऐलान किया  है। यह शो भारत के कई परिवारों की उस स्थिति को दर्शाता हैजो माइग्रेशनगलतफहमियों और अनकहे शब्‍दों की वजह से अपने प्रियजनों से दूर हैं।


सोनी सब का नया शो ‘दिल दियां गल्‍लां’ दर्शकों के लिये लेकर आया है बिछड़े रिश्‍तों की एक दिल को छू लेने वाली कहानी




 

दिल दियां गल्‍ला’ तीन पीढ़ियों की कहानी हैजिनकी जड़ें पंजाब में हैं। इस शो में दिग्‍गज अभिनेता पंकज बेरी कई अन्‍य मशहूर कलाकारों के साथ एक दमदार भूमिका निभाते नजर आयेंगे। इन कलाकारों में शामिल हैं – कोवरी प्रियमजसजीत बब्‍बरसंदीप बासवानारवि गोसाईं और हेमा सूद तथा श्री नीरज व्यासबिजनेस हेडसोनी सबशो की निर्माता रश्मि शर्माएवं शो की स्टार कास्ट के सदस्यों ने चंडीगढ़ में 'दिल दियां गल्लांके राष्ट्रीय लॉन्च की घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। नये शो में एक पंजाबी परिवार की कहानी दिखाई गई हैजो माइग्रेशन के परिणामों और परिवार के सदस्‍यों के बीच कई अनकही भावनाओं से जूझ रहा है। चैनल को उम्‍मीद है कि यह गलतफहमियों और मनमुटाव को देखने का एक नया नजरिया पेश करेगा और इससे लोगों को एक नया दृष्टिकोण एवं उम्‍मीद मिलेगी।



सोनी सब का नया शो ‘दिल दियां गल्‍लां’ दर्शकों के लिये लेकर आया है बिछड़े रिश्‍तों की एक दिल को छू लेने वाली कहानी


 

दिल दियां गल्‍लां’ होशियारपुर के एक परिवार की कहानी है। इसमें इस परिवार के सफर को दिखाया जायेगाजहां पहली दो पीढ़ियां माफ करने एवं भूलने के लिये तैयार नहीं हैंलेकिन जब तीसरी पीढ़ी कदम रखती हैतो उन्‍हें अपने अतीत का सामना करने के लिये मजबूर होना पड़ता है और उम्‍मीद है कि इससे उनके जख्‍म भरेंगे। इस शो के साथ सोनी सब आम लोगों की जिंदगी से जुड़ी और अपनी सी लगने वाली कहानियों के जरिये दर्शकों के साथ जुड़ाव बनाने के लिये तत्‍पर है।


 

सोनी सब का नया शो ‘दिल दियां गल्‍लां’ दर्शकों के लिये लेकर आया है बिछड़े रिश्‍तों की एक दिल को छू लेने वाली कहानी

प्रतिक्रियायें :


श्री नीरज व्‍यासबिजनेस हेडसोनी सब

 

हमने एक ब्रांड के रूप में निरंतर विकसित होने पर अपना ध्‍यान मजबूती से केन्द्रित किया है और हमारे दर्शकों का मनोरंजन करने एवं उनसे जुड़ने के लिये हम अनूठे दृष्टिकोण के साथ नये शोज की पेशकश कर रहे हैं। इस नये चरण में कदम रखने के साथहम ऐसी कहानियों के माध्‍यम से दर्शकों के साथ जुड़ना चाहते हैंजो उनके लिये मायने रखती हैं और उनकी अपनी जिंदगीउनकी परेशानियों और उनकी उम्‍मीदों का एक प्रतिबिंब हैं। दिल दियां गल्‍लां हमारे लिये एक खास शो हैक्‍योंकि यह हमारे नये प्रस्‍ताव के अनुरूप है और इसमें एक ऐसे विषय को उठाया गया हैजिससे कई भारतीय परिवार जुड़े हुये हैं।  ये वे परिवार हैंजिनमें माइग्रेशन और गलतफहमियों के कारण दूरियां आ गई हैं। सोनी सब दिल को छू लेने वाले एक विषय पर अपना अनूठाउम्‍मीद से भरा नजरिया देगा।‘’


 

सोनी सब का नया शो ‘दिल दियां गल्‍लां’ दर्शकों के लिये लेकर आया है बिछड़े रिश्‍तों की एक दिल को छू लेने वाली कहानी

 

पंकज बेरीजोकि दिलप्रीत बरार का किरदार निभा रहे हैं

 

इस शो का हिस्‍सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। दिलप्रीत एक दिलचस्‍प किरदार है और इस किरदार को निभाने के लिये मुझे और भी आकर्षित करता है। मुझे लगता है कि इसमें जिस तरह से कहानी कही गई है और मैंने जैसे इस किरदार को निभाया हैउससे हर पीढ़ी के लोग एक पिता के दर्द को महसूस कर पायेंगे। इस शो के साथहमें उम्‍मीद है कि हम विभिन्‍न भावनाओं और परिवारों के बीच अनकहे शब्‍दों को व्‍यक्‍त करेंगेजिससे एक दिन परिवार के सदस्‍यों को अपने रूठे प्रियजनों से जुड़ने में मदद मिलेगी। यह शो मेरे दिल के बहुत करीब है और मुझे यकीन है कि यह शो देखने वाले हर दर्शक को इसके अपने से लगने वाले किरदारों एवं कहानी से प्‍यार हो जायेगा। पंजाबी होने और एक यंग बच्‍चेजोक अपने घरौंदे से उड़ने के लिये बेताब हैंका पिता होने के नाते मैं इस रोल से फौरन जुड़ाव महसूस करने लगा।

 



सोनी सब का नया शो ‘दिल दियां गल्‍लां’ दर्शकों के लिये लेकर आया है बिछड़े रिश्‍तों की एक दिल को छू लेने वाली कहानी

कावेरी प्रियमजोकि अमृता ब्रार का किरदार निभा रही हैं

मुझे जब पहली बार कहानी के बारे में पता चलातो मैं इसके किरदारों और उनकी भावनाओं के साथ फौरन जुड़ गईं। अमृता का मेरा किरदार निभाने में मुझे बहुत मजा आ रहा हैक्‍योंकि वह इस कहानी में एक क्रांति लेकर आने वाली है। अक्‍सर ऐसा माना जाता है कि यदि कोई मामला परिवार के बुजुर्गों से जुड़ा हुआ हैतो युवा उनके नजरिये को बदल नहीं सकते हैं। लेकिन आज के युवा उन स्थितियों से निपटने में सक्षम हैंजिससे परिवार गुजर रहा है और मेरा किरदार यही काम करता है। अमृता का किरदार असली जिंदगी में व्‍यक्तित्‍व से काफी मिलता-जुलता है क्‍योंकि वह बदलाव के अनुरूप ढ़लने के रास्‍ते ढूंढती रहती है। यह शो अपने आप में एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आने वाला है।


 

सोनी सब का नया शो ‘दिल दियां गल्‍लां’ दर्शकों के लिये लेकर आया है बिछड़े रिश्‍तों की एक दिल को छू लेने वाली कहानी

संदीप बासवानाजोकि मनदीप ब्रार का किरदार निभा रहे हैं

अक्‍सर लोग उस शख्‍स को दोष देते हैंजो अपने परिवार को छोड़कर जाता है और उनके कारणों को समझे बिना उनसे दूर हो जाता है। इस किरदार को निभाने के लिये मैं बहुत उत्‍साहित हूंक्‍योंकि उन लोगों के नजरिये को पेश करता हैजो पैसे कमाने के लिये अपने घर और परिवारों को छोड़कर दूर चले जाते हैं। इसमें दिखाया गया है कि अपने से दूर जाना उनके लिये कितना मुश्किल और पीड़ादायक होता है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह शो उन लोगों की भावनाओं को और भी जगा देगाजिन्‍होंने इस दर्द का अनुभव किया है या फिलहाल अपनी जिंदगी में ऐसी स्थिति का अनुभव कर रहे हैं। यह कहानी इस बारे में बहुत कुछ बताती है कि भारतीय अपनी जिंदगी में अपनी संस्‍कृतिपरम्‍पराओं और भावनाओं को कितनी अहमियत देते हैं।


 

सोनी सब पर दिल दियां गल्‍लां’ के डेब्‍यू के साथ दिसंबर का महीना दर्शकों के लिये और भी गर्माहट से भरपूर एवं प्‍यारा होने वाला है। 12 दिसंबर को शाम 7:30 बजे सोनी सब देखिये।

 

सोनी सब का नया शो ‘दिल दियां गल्‍लां’ दर्शकों के लिये लेकर आया है बिछड़े रिश्‍तों की एक दिल को छू लेने वाली कहानी


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने