रिया शर्मा निभायेंगी सोनी सब के आगामी शो ‘ध्रुव तारा – समय सदी से पार’ में 17वीं सदी की राजकुमारी का किरदार

 रिया शर्मा निभायेंगी सोनी सब के आगामी शो ‘ध्रुव तारा – समय सदी से पार’ में 17वीं सदी की राजकुमारी का किरदार 

रिया शर्मा निभायेंगी सोनी सब के आगामी शो ‘ध्रुव तारा – समय सदी से पार’ में 17वीं सदी की राजकुमारी का किरदार   इस शो में दर्शक दो युगों के एकसाथ आने की कहानी देखेंगे  जब प्‍यार समय की सीमाओं से परे दो लोगों को एक-दूसरे के करीब लेकर आता है, तो क्‍या होता है?  सोनी सब के आगामी शो की कहानी इसी पर आधारित है और यह प्रेम की एक ऐसी गाथा लेकर आया है, जिसे टेलीविजन पर अब से पहले कभी नहीं दिखाया गया है। इस शो में ध्रुव और तारा की कहानी दिखाई जाएगी।   रिया शर्मा टेलीविजन की एक मशहूर अदाकारा हैं और इस शो में वह 17वीं शताब्‍दी की एक राजकुमारी ताराप्रिया का लीड रोल निभायेंगी। वह ‘सर्वगुण सम्‍पन्‍न’ है और प्रकृति से उसे बेहद लगाव है। वह दृढ़-निश्‍चयी, महत्‍वाकांक्षी, बुद्धिमान है और उसके पास अपने स्‍पर्श से रोगियों को ठीक करने की शक्ति है।   राजकुमारी ताराप्रिया का किरदार निभा रहीं, रिया शर्मा ने कहा, “अपनी अनूठी प्रेम कहानी, जो समय की सीमाओं से परे है, के साथ इस शो ने हलचल मचा दी है। ताराप्रिया के मेरे किरदार को निभाने की सबसे अच्‍छी बात यह है कि वह एक अलग युग से ताल्‍लुक रखती है, जिसकी कल्‍पना हम अक्‍सर करते हैं। मुझे विश्‍वास है कि यह शो दर्शकों के लिये एक अनूठी पेशकश होगी, क्‍योंकि यह दो अलग-अलग युगों के दो लोगों के मिलने के सफर को बेहद खूबसूरती से दिखाता है। मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि सोनी सब के साथ बने रहें और एक बिल्‍कुल नई एवं रोमांचक कहानी का आनंद उठायें।”    ‘ध्रुव तारा’ को जल्‍द ही सोनी सब पर लॉन्‍च किया जायेगा, और अधिक अपडेट्स के लिये हमारे साथ बने रहिये


इस शो में दर्शक दो युगों के एकसाथ आने की कहानी देखेंगे


जब प्‍यार समय की सीमाओं से परे दो लोगों को एक-दूसरे के करीब लेकर आता है, तो क्‍या होता है?  सोनी सब के आगामी शो की कहानी इसी पर आधारित है और यह प्रेम की एक ऐसी गाथा लेकर आया है, जिसे टेलीविजन पर अब से पहले कभी नहीं दिखाया गया है। इस शो में ध्रुव और तारा की कहानी दिखाई जाएगी। 


रिया शर्मा टेलीविजन की एक मशहूर अदाकारा हैं और इस शो में वह 17वीं शताब्‍दी की एक राजकुमारी ताराप्रिया का लीड रोल निभायेंगी। वह ‘सर्वगुण सम्‍पन्‍न’ है और प्रकृति से उसे बेहद लगाव है। वह दृढ़-निश्‍चयी, महत्‍वाकांक्षी, बुद्धिमान है और उसके पास अपने स्‍पर्श से रोगियों को ठीक करने की शक्ति है। 


राजकुमारी ताराप्रिया का किरदार निभा रहीं, रिया शर्मा ने कहा, “अपनी अनूठी प्रेम कहानी, जो समय की सीमाओं से परे है, के साथ इस शो ने हलचल मचा दी है। ताराप्रिया के मेरे किरदार को निभाने की सबसे अच्‍छी बात यह है कि वह एक अलग युग से ताल्‍लुक रखती है, जिसकी कल्‍पना हम अक्‍सर करते हैं। मुझे विश्‍वास है कि यह शो दर्शकों के लिये एक अनूठी पेशकश होगी, क्‍योंकि यह दो अलग-अलग युगों के दो लोगों के मिलने के सफर को बेहद खूबसूरती से दिखाता है। मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि सोनी सब के साथ बने रहें और एक बिल्‍कुल नई एवं रोमांचक कहानी का आनंद उठायें।” 



‘ध्रुव तारा’ को जल्‍द ही सोनी सब पर लॉन्‍च किया जायेगा, और अधिक अपडेट्स के लिये हमारे साथ बने रहिये

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने