रवि गोसाईं सोनी सब के आगामी शो ‘दिल दियां गल्‍लां’ में निभायेंगे रणदीप का किरदार

 रवि गोसाईं सोनी सब के आगामी शो ‘दिल दियां गल्‍लां’ में निभायेंगे रणदीप का किरदार 

रवि गोसाईं सोनी सब के आगामी शो ‘दिल दियां गल्‍लां’ में निभायेंगे रणदीप का किरदार


माइग्रेशन पर आधारित इस शो में वह एक ऐसे बेटे के रूप में नजर आयेंगे, जिसे अपने वजूद की तलाश है 


रवि  गोसाईं ने न सिर्फ छोटे पर्दे पर, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्‍होंने कई अनूठे किरदार निभाये हैं और इनके जरिये मनोरंजन जगत में नाम कमाया है। सोनी सब पर जल्‍दी ही लॉन्‍च होने वाले शो ‘दिल दियां गल्‍लां’ में रवि गोसाईं को ‘रणदीप’ का किरदार निभाने के लिये चुना गया है। 


रवि इस शो में दिलप्रीत (पंकज बेरी) और संजोत (जसजीत बब्‍बर) के दूसरे बेटे का किरदार निभायेंगे। रणदीप जुनूनी है और एक अच्‍छा बेटा बनने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन असफल रहता है। उसके निराशावाद का कारण कहीं न कहीं परिवार के अंदर का मतभेद है। अपने भाई के कारण माता-पिता को जो तकलीफ हुई है, उसकी वजह से वह उनका प्‍यार और सम्‍मान पाने की पूरी कोशिश करता है। अपनी पत्‍नी और बेटी के साथ उसका अनूठा रिश्‍ता है लेकिन य‍ह हास्‍य से भरपूर है और उसकी नासमझी प्‍यारी है। यह रिश्‍ता मतभेद के बीच भी संतुलन बनाये रखता है और इसकी वजह से उसकी जिंदगी में थोड़ी खुशियां हैं। 

रवि गोसाईं सोनी सब के आगामी शो ‘दिल दियां गल्‍लां’ में निभायेंगे रणदीप का किरदार


रवि गोसाईं ने इस किरदार को निभाने की अपनी खुशी का इज‍हार करते हुये कहा, “इस किरदार में बहुत कुछ है, लेकिन वह यह भी चाहता है कि उसके पिता उसकी सराहना करें, क्‍योंकि दूसरा बच्‍चा होने के कारण उसे हमेशा यह महसूस होता है कि अपने भाई मनदीप की उत्‍कृष्‍टता के कारण उसका वजूद मिटता जा रहा है। उसे लगता है कि वह दूसरों से कमतर है और अपनी नाकामयाबियों से आगे नहीं बढ़ सकता है। यह उन लोगों का एक सटीक उदाहरण है, जो अपना बेहतर रूप लाने के लिये संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उन्‍हें वह मान्‍यता नहीं मिल पाती, जिसकी उन्‍हें खुद के लिये तलाश रहती है। उसके किरदार में जिस तरह के इमोशन्‍स हैं, वह वाकई में सराहनीय हैं और इस किरदार को निभाने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”


रवि गोसाईं अपने उत्‍साह के साथ दर्शकों के सामने रणदीप के अपने किरदार को निभाने के लिये तैयार हैं। 


देखिये ‘दिल दियां गल्‍लां’ 12 दिसंबर 2022 से शाम 7:30 बजे, सोमवार से शनिवार, सिर्फ सोनी सब पर!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने