सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुष्पा ने अपनी बहू दीप्ति से सीखा कंप्यूटर
सोनी सब का शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, एक सिंगल मां की कहानी है जोकि बहुत हिम्मती और अलग हटकर है। इसकी कहानी रोमांच, ट्विस्ट से भरपूर है, जो दर्शकों को लुभा रही है और उन्हें बांधकर रखा है। पुष्पा का हर दिन रोमांच से भरा होता है और उसे रोज नई-नई चीजें सीखने को मिलती हैं। इसके आगे आने वाले एपिसोड में पुष्पा अपनी बहू दीप्ति से यह सीखेगी कि कंप्यूटर का इस्तेमाल कैसे करते हैं। पुष्पा को एकदम नया और अपने कम्फर्ट जोन से बिलकुल अलग चीज सीखते हुए देखना, बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है।
इसके पहले एपिसोड में दीप्ति को पुष्पा की हाथों से बुनी हुई साड़ियों को सुधारने की कोशिश करते हुए देखा गया और उसे पता चला कि पुष्पा बुनाई किया करती थी और वह उसमें पारंगत थी। पुष्पा को एक बार फिर बुनाई का अपना शौक वापस मिला। लेकिन, हाल में पुष्पा बड़े ही मुश्किल दौर से गुजर रही है क्योंकि उसे अपने पति दिलीप पटेल की आवाजें अपने जेहन में सुनाई पड़ती हैं। दिलीप को पुष्पा पर हाथ उठाने को लेकर अफसोस है, जिसकी वजह से उसे अपने रोजमर्रा के काम और पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। मुश्किलों को पार कर जाने पर भरोसा करने वाली पुष्पा, नई कला सीखकर अपना ध्यान हटाने की कोशिश करेगी। दर्शक, पुष्पा को दीप्ति से यह कहते हुए सुनेंगे कि वह उसे कंप्यूटर सिखा दे, ताकि वह टेक्नोलॉजी में बेहतर हो पाए। हम देखेंगे कि कैसे सास और बहू की इस जोड़ी को अपने रिश्ते को मजबूत करने का मौका मिलता है।
क्या पुष्पा अपनी परेशानियों से बाहर निकल पाएगी?
पुष्पा का किरदार निभा रहीं, करुणा पाण्डे कहती हैं, “सीखना कभी खत्म नहीं होता और मैं इस बात को मानती हूं कि नई चीजों को सीखने की कोई उम्र नहीं होती। पुष्पा को हर दिन कुछ नया सीखने की उत्सकुता रहती है और अब वह खुद को अपग्रेड करने की दिशा में आगे कदम बढ़ा रही है। वह अपनी समस्याओं से ध्यान हटाने के लिये सिर्फ कंप्यूटर चलाना नहीं सीखेगी, बल्कि इसे पूरी लगन के साथ करेगी। मैं उम्मीद करती हूं कि लोगों को नई चीजें सीखने के लिये प्रेरित कर पाऊंगी, क्योंकि ना करने से बेहतर है थोड़ी देर हो जाए! देखिए, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, केवल सोनी सब पर।“
देखिए, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, सोमवार से शुक्रवार, रात 9.30 बजे, केवल सोनी सब पर
