कार ने हिट किया युवक फ्लाईओवर से नीचे रोड पर आ गिरा । जानिए फिर क्या हुआ

 कार ने हिट किया युवक फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड पर आ गिरा । जानिए फिर क्या हुआ 

कार ने हिट किया युवक फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड पर आ गिरा । जानिए फिर क्या हुआ

डेराबस्सी अंबाला चंडीगढ़ हाइवे पर डेराबस्सी फ्लाइओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। युवक फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड पर आ गिरा जबकि उसकी क्षतिग्रस्त बाइक फ्लाइओवर पर ही रह गई। दरअसल, नीचे गिरने से पहले वह फ्लाईओवर के साथ नीचे लगी बिजली केबल्स में उलझा, फिर नीचे गिरा। उसे मामूली चोट आई है। डेराबस्सी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। 

जानकारी मुताबिक हादसा करीब 11 बजे हुआ। 21 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र शिवकरण वासी लालडू चंडीगढ़ के रायपुर कलां में एक फार्मा कंपनी में काम करता है। वह रोजाना की तरह डयुटी जा रहा था। डेराबस्सी फ्लाइओवर से गुजरते समय उसे पीछे आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। संजीव की बाइक फ्लाइओवर की रेलिंग से जा टकराई और संजीव हवा में उछलकर सीमेंट की रेलिंग के पार नीचे गिरने लगा। गिरते समय वह फ्लाइओवर के साथ नीचे लगीं बिजली की मोटी इंस्युलेटड केबल्स में उलझ गया और फिर नीचे सर्विस रोड पर गौतम ढ़ाबे के समीप गिरा। बिजली तारों के बाद उसे बचाने का बाकी काम हेलमेट ने किया। लोगों की भीड़ लग गई। उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डेराबस्सी पुलिस के आईओ एएसआई नाथी राम के अनुसार संजीव ने इस हादसे बारे कोई कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने