विश्व सोशल मीडिया दिवस पर सोनी सब के कलाकारों के विचार

 विश्व सोशल मीडिया दिवस पर सोनी सब के कलाकारों के विचार


सोनी सब के दिल दियां गल्लां में अमृता बरार की भूमिका निभाने वाली, कावेरी प्रियम

विश्व सोशल मीडिया दिवस पर सोनी सब के कलाकारों के विचार


“ऐसी दुनिया में जहां कनेक्शन बस एक क्लिक की दूरी पर हैं, हमें सोशल मीडिया की शक्ति की सराहना करनी चाहिए, जिसने हमें करीब लाने, बातचीत को प्रेरित करने और प्यार फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सोनी सब के दिल दियां गल्लां के माध्यम से, मैंने पहली बार देखा है कि सोशल मीडिया कैसे दूरियां मिटा सकता है, दिलों को जोड़ सकता है, और प्रियजनों के बीच घर कर गए मतभेदों को दूर कर सकता है। आइए अपने आस-पास के लोगों को बेहतर बनाने, उनसे जुड़ने और उन पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए सोशल प्लेटफॉर्म्स का लाभ उठाएं। साथ मिलकर, हम हर दिन दयालुता दिखा सकते हैं, हंस सकते हैं और कहानियां साझा कर सकते हैं। सोशल मीडिया दिवस की शुभकामनाएं!”


सोनी सब के दिल दियां गल्लां में वीर की भूमिका निभाने वाले, पारस अरोड़ा


“सोशल मीडिया कई लोगों के लिए अभिव्यक्ति का साधन है, और यह विभिन्न मतभेदों के कारण अलग हो गए लोगों को एक साथ लाने के लिए भी बेहतरीन टूल है। दिल दियां गल्लां में जब दिलप्रीत और संजोत एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं, तो अमृता और वीर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जोड़ते हैं। हमें यह भी याद रखना चाहिए कि अच्छाई का एक साधारण सा पोस्ट, कमेंट या मैसेज लोगों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। इस सोशल मीडिया दिवस पर, हमें मुस्कुराहट फैलाने, बातचीत को बढ़ावा देने और एक जीवंत समुदाय बनाने के लिए टेक्नोलॉजी की शक्ति का उपयोग करना चाहिए।”


सोनी सब के वंशज में डीजे का किरदार निभाने वाले, माहिर पांधी


“सोशल मीडिया एक प्रकार से बहुत बड़ा वरदान रहा है। यह एक अविश्वसनीय मंच है जिससे मैं अपने शानदार प्रशंसकों से जुड़ पाता हूं। यह एक ऐसा माध्यम है जो हमारे बीच की दूरी को पाटता है, जिससे मुझे अपने प्रशंसकों के साथ अपनी यात्रा और अनुभव साझा करने और उनका समर्थन और प्यार पाने का मौका मिलता है। यह देखकर मेरा दिल खुशी और कृतज्ञता से भर जाता है कि कैसे सोशल मीडिया पर लोगों ने वंशज और मेरे किरदार की सराहना की है। उनकी तारीफ और प्रोत्साहन और भी बेहतर काम करने के मेरे जुनून को बढ़ाते हैं। इस सोशल मीडिया दिवस पर, आइए हम इस वर्चुअल समुदाय का हिस्सा बनने का जश्न मनाएं, जिसने हम सभी को साथ जोड़ा है।”


सोनी सब के वंशज में युविका का किरदार निभाने वाली, अंजलि तत्रारी


“वंशज में मेरे किरदार को सोशल मीडिया यूज़र्स से जो ज़बर्दस्त समर्थन और स्वीकृति मिली है, उससे मैं बेहद खुश हूं। मैं सोशल मीडिया के उन प्लेटफॉर्म्स की बहुत आभारी हूं जिनसे मुझे अपने प्रशंसकों के साथ सार्थक तरीके से जुड़ने की सुविधा मिलती है। यह एक ऐसा स्थान है जहां मैं वास्तव में खुद को व्यक्त कर सकती हूं और अपने सभी शुभचिंतकों के साथ अपनी यात्रा साझा कर सकती हूं।”


सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में पुष्पा का किरदार निभाने वाली, करुणा पांडे

“सोशल मीडिया अनंत संभावनाओं की दुनिया है, जहां मुझे अपना अनोखा रूप दिखाने और अपने सभी अद्भुत प्रशंसकों से जुड़ने का मौका मिलता है! इंस्टाग्राम पर मज़ेदार रील बनाने से लेकर अपने अविश्वसनीय प्रशंसकों से जुड़ने तक, यह वर्चुअल दुनिया रचनात्मकता और प्रेम का जीवंत स्थान बन गया है। मैं अपने सभी प्रशंसकों की आभारी हूं।”


देखते रहिए, पुष्पा इम्पॉसिबल, वंशज, और दिल दियां गल्लां, केवल सोनी सब पर

विश्व सोशल मीडिया दिवस पर सोनी सब के कलाकारों के विचार

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने