भारत विकास परिषद ने गुग्गा माड़ी में लंगर लगाया और वाटर कूलर भेंट किया
डेराबस्सी,
भारत विकास परिषद डेराबस्सी लगातार सामाजिक कल्याण गतिविधियों को अंजाम दे रही है। इसी श्रृंखला के तहत, परिषद ने लालड़ू के हंडेसरा गांव में गुग्गा माड़ी में लंगर लगाया और गुग्गा माड़ी में भक्तों को एक वाटर कूलर भी दिया गया।
जानकारी देते हुए परिषद के प्रेस सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता परमजीत रम्मी सैनी ने बताया कि परिषद के सदस्य लगातार धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। रविवार को लालड़ू स्थित हंडेसरा गुग्गा माड़ी में कढ़ी-चावल और प्रसाद का भोग लगाया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए परिषद की ओर से गुग्गा माड़ी और संगत के लिए एक वाटर कूलर भी उपलब्ध कराया गया, ताकि इस गर्मी के मौसम में गुग्गा माड़ी पर आने वाली संगतों को ठंडा पानी मिल सके।
इस अवसर पर
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष उपेस बंसल, सचिव बरखा राम, कोषाध्यक्ष नितिन जिंदल, प्रोजेक्ट चेयरमैन कपिल गुप्ता दिनेश वैष्णव के अलावा सरपंच मुख्तियार सिंह, हरविंदर सिंह, करम सिंह, जसविंदर लंबरदार, नायब सिंह बड़ी संख्या में मौजूद थे।

