सोनी सब के फैमिली ड्रामा ‘वंशज’ की परिणिता सेठ उर्फ गार्गी ने कहा, “गार्गी अपने फायदे के लिए स्थितियों और लोगों को तोड़ती-मरोड़ती है”

 सोनी सब के फैमिली ड्रामा ‘वंशज’ की परिणिता सेठ उर्फ गार्गी ने कहा, “गार्गी अपने फायदे के लिए स्थितियों और लोगों को तोड़ती-मरोड़ती है”

सोनी सब के फैमिली ड्रामा ‘वंशज’ की परिणिता सेठ उर्फ गार्गी ने कहा, “गार्गी अपने फायदे के लिए स्थितियों और लोगों को तोड़ती-मरोड़ती है”


सोनी सब की बहुप्रतीक्षित पारिवारिक गाथा, वंशज, दर्शकों को महाजन परिवार की शानदार और भव्य दुनिया में ले जाती है। शो की मनोरंजक कहानी पारिवारिक ड्रामा, राजनीतिक साज़िश और एक अमीर व्यावसायिक साम्राज्य की पारस्परिक दृष्टिकोण के तत्वों को कुशलता से जोड़ती है। प्रसिद्ध अभिनेत्री परिणीता सेठ ने धनराज (गिरीश सहदेव द्वारा अभिनीत) की दुर्जेय पत्नी गार्गी की भूमिका निभाई है, जिसका चालाक और दबंग स्वभाव सुनिश्चित करता है कि उसकी इच्छाएं पूरी हों।


परिणीता सेठ ने एक स्पष्ट बातचीत में बतायाः


1. क्या आप शो में गार्गी के किरदार और उसके मकसद के बारे में बता सकती हैं?


गार्गी का किरदार जटिल है, जो अपनी रणनीतिक सोच और कुटिल योजना के लिए जानी जाती है। उसकी बुद्धि तीक्ष्ण है और वह अपनी प्रतिभा से स्थितियों तथा लोगों को अपने लाभ के लिए तोड़ती-मरोड़ती है। वह सावधानीपूर्वक नपे-तुले कदम उठाती है, जो उसके अंतिम लक्ष्य के अनुरूप हैः अपने बेटे के लिए पोजिषन हासिल करना। गार्गी चीजों को यूं ही छोड़ने वालों में से नहीं हैं। वह सभी संभावित परिणामों और जोखिमों पर विचार करते हुए, सावधानीपूर्वक अपने कार्यों की योजना बनाती है। उसका मकसद अपने बेटे के हितों की रक्षा करना और उन्हें आगे बढ़ाना है, यह सुनिश्चित करते हुए कि उसे अपनी पोजिषन और शक्ति हासिल हो। वह अपने बेटे की सफलता को अपनी क्षमताओं और उपलब्धियों के प्रतिबिंब के रूप में देखती है।


2. जब किसी व्यावसायिक साम्राज्य को संभालने की बात आती है तो आपके अनुसार क्या अधिक महत्वपूर्ण है? विरासत या क्षमताएं?


एक शो के रूप में, वंशज उत्तराधिकार के सदियों पुराने मानदंडों को साहसपूर्वक चुनौती देता है और महाजन परिवार के विरासती व्यवसाय को चलाने में क्षमता के महत्व पर ज़ोर देता है। मेरी राय में, जब किसी व्यावसायिक साम्राज्य को संभालने की बात आती है, तो विरासत की तुलना में क्षमताएं अधिक महत्वपूर्ण होती हैं। भले ही, विरासत में कोई व्यवसाय मिलने से कुछ लाभ मिल सकते हैं, जैसे कि मौजूदा संसाधन, नेटवर्क, लेकिन, इससे लंबे समय में सफलता की गारंटी नहीं मिलती है। किसी व्यवसाय को प्रभावी ढंग से संभालने और बढ़ाने की क्षमता के लिए कई प्रकार के कौशल, ज्ञान और गुणों की आवश्यकता होती है जो केवल स्वामित्व से परे हैं।


3. आपकी राय में, क्या आपको लगता है कि कोई महिला किसी व्यवसाय का नेतृत्व कर सकती है? यदि हां, तो क्या आप कभी किसी ऐसी महिला से मिली हैं, जिसने आपको वास्तविक जीवन में प्रेरित किया हो?


बिल्कुल! वर्तमान में, हम ऐसा असाधारण बदलाव देख रहे हैं जहां महिलाएं न केवल घरों को संभालने की जिम्मेदारी निभा रही हैं बल्कि प्रमुख समूहों में नेतृत्व की स्थिति में भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। आज की दुनिया में, महिलाएं निडर होकर चुनौतियों का सामना कर रही हैं और लगातार अपनी क्षमताएं प्रदर्षित कर रही हैं, इस तरह से वे उन पुराने सामाजिक दृष्टिकोणों को खत्म कर रही हैं जो पहले उनकी प्रगति में बाधक थीं। यह सदी महिलाओं को अपने अधिकारपूर्ण पदों पर अधिकारपूर्वक दावा करने के लिए एक सशक्त माहौल प्रदान करती है, चाहे वह व्यावसायिक साम्राज्य हो, राजनीति हो, या यहां तक कि राष्ट्रों पर शासन करना हो। वंशज के साथ भी, हम विरासत बनाम क्षमता की शाश्वत बहस पर प्रकाश डाल रहे हैं। 


4. क्या आपको अपने किरदार और वास्तविक जीवन में कोई समानता दिखती है?


मुझे यह बेहद पसंद है कि कैसे मेरा किरदार आज की महिला का सार प्रस्तुत करता है- ट्रेंडी, क्लासी और आत्मविश्वासी। यह देखना दिलचस्प है कि स्टाइल और सुंदरता के मामले में हमारे रास्ते कैसे अलाइन होते हैं। हालांकि, ये समानताएं यहीं पर समाप्त हो जाती हैं, क्योंकि सतह के नीचे, मैं भाग्यशाली हूं कि यह अनोखी यात्रा मुझे अलग करती है। एक कलाकार के रूप में, मैंने ऐसे किरदार में जान फूंकने का अवसर हासिल किया है, जो समसामयिक भावना से मेल खाता है। यह हमारे समाज में महिलाओं की बदलती भूमिकाओं का प्रमाण है, और मैं इस कहानी में एक भूमिका निभाने का अवसर पाकर आभारी हूं। 


5. आप स्क्रीन पर गार्गी का किरदार निभाने के अपने अनुभव का वर्णन कैसे करेंगी?


गार्गी का किरदार निभाना मेरे लिए एक रोमांचक अनुभव रहा है। वह काफी क्लासी किरदार है, और मुझे उसकी जटिलताएं और रणनीतिक स्वभाव बहुत ज्यादा पसंद आया है, मैं उसे जीवंत करने का पूरा आनंद ले रही हूं। गार्गी के सुविचारित कदमों और कुशल मैनिपुलेशन को मूर्त रूप देने का रोमांच चुनौतीपूर्ण और फायदेमंद दोनों है। यह कथानक की शक्ति और वास्तव में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले किरदार को निभाने की खुशी का प्रमाण है। मैं गार्गी के सफर का हिस्सा बनकर और स्क्रीन पर उसके विकास को देखकर सौभाग्यशाली महसूस करती हूं।


6. गार्गी का नपा-तुला दृष्टिकोण शो की कहानी और चरित्र विकास में कैसे योगदान देता है?


अपना मकसद हासिल करने के लिए, गार्गी कई तरह के हथकंडे अपनाती है। वह कुशलता से चीजों को अपने एजेंडे के अनुरूप मोड़ती है, स्थितियों और लोगों को अपनी इच्छानुसार तोड़ती-मरोड़ती है। वह ताकत और प्रभाव का जटिल जाल बुनने के लिए अपनी बुद्धि और चालाकी का उपयोग करके, मैनिपुलेट करना जानती है। गार्गी हमेशा कई कदम आगे रहती है, मुसीबतों का अनुमान लगाती है और उन्हें दूर करने के लिए रणनीतिक चाल चलती है। भले ही गार्गी की हरकतें स्वार्थी लग सकती हों, लेकिन अपने बेटे का भविष्य सुरक्षित करने और अपने परिवार के लिए जिस विरासत की कल्पना करती है, उसकी रक्षा करने की गहरी इच्छा से उसका मकसद उपजा है। उसकी रणनीतिक सोच और नपे-तुले कदम मां की प्रवृत्ति और सफलता की महत्वाकांक्षा के संयोजन से प्रेरित हैं।


सोनी सब का वंशज देखें, प्रत्येक सोमवार से शनिवार रात 10 बजे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने