1982 की बॉलीवुड फिल्म जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था

 1982 की बॉलीवुड फिल्म जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था 

1982 की बॉलीवुड फिल्म जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था



दोस्तों 100 करोड़ का बिजनेस करने वाली पहली हिंदी फिल्म के बारे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं। आपके दिमाग में होगा कि आमिर खान की 3 ईडियट फिल्म होगी या फिर अन्य कोई और फिल्म होगी। जी नहीं सन 1982 में एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था डिस्को डांसर। हो गए हैरान आप, जी हां दोस्तों यह बिल्कुल सच है। मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म डिस्को डांसर ने हिंदी सिनेमा जगत में सबसे पहले 100 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म अपने जमाने में सुपर डुपर हिट रही थी। फिल्म को लिखा था राही मासूम रजा साहब ने।  इसको प्रोड्यूसर और डायरेक्टर किया था बब्बर सुभाष ने फिल्म के मुख्य कलाकारों में मिथुन चक्रवर्ती, ओमपुरी,किम और राजेश खन्ना एक फ्रेंडली अपीयरेंस में नजर आए थे। फिल्म का जो संगीत था वह बप्पी लहरी ने दिया था और उसके गाने भी खूब चले थे । टाइटल गीत जैसे कि आई एम ए डिस्को डांसर लोगों को याद है वह गीत और बड़े-बड़े कार्यक्रमों में शादियों में खूब बजता है यह गीत। उसके अलावा एक और गीत था जिमी जिमी जी हां दोस्तों यह गीत भी खूब सुना जाता है और बजाया जाता है। कृष्णा धरती पर आजा और याद आ रहा है जैसे गीतों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था । 

यह फिल्म एशिया, सोवियत यूनियन, ईस्टर्न यूरोप, मिडल ईस्ट एंड अफ्रीका में खूब चली थी। सबसे ज्यादा इसका जो बिजनेस हुआ था वह सोवियत यूनियन में हुआ था।  आजकल रशिया  और बाकी अन्य अलग अलग देश है जो पहले सोवियत यूनियन में होते थे। माना जाता है कि यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सोवियत यूनियन में एक भारतीय हिंदी फिल्म है। अगर इस का कुल कलेक्शन की बात करें तो उस समय 100 करोड़ 80 लाख रुपए इस फिल्म ने कमाए थे। उस जमाने में मिथुन चक्रवर्ती की बहुत सी फिल्में आई थी और उनके जो गीत फिल्मों में होते वह डिस्को टाइप ज्यादा हुआ करते थे। उसमें एक यह भी धारणा बन गई थी कि अमिताभ बच्चन साहब की जगह कम बजट वाली फिल्मों में मिथुन दा को ले लिया जाता था और फिल्में चलती भी खूब थी।मिथुन ने कई भाषाओँ में फिल्में की है। एक समय था जब उन का स्टारडम चलता था। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने