भारत विकास परिषद ने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया

 भारत विकास परिषद ने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया



डेराबस्सी, 

भारत विकास परिषद डेराबस्सी शाखा जहां हर समय लगातार जन कल्याण के कार्य करती आ रही है

आज परिषद के सदस्यों ने पंडवाला में 15 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया।

इस अवसर पर प्रेस सचिव एवं समाज सेवी परमजीत रम्मी सैनी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ न कुछ सेवा अवश्य करनी चाहिए। क्योंकि सेवा ही वह माध्यम है जिससे हम अपने मानव जीवन को सफल बनाकर परमपिता परमेश्वर से मिल सकते हैं। हमें नर सेवा नारायण सेवा को अपने जीवन का मूल बनाना चाहिए। सेवा ही एक ऐसी चीज है जो व्यक्ति के जीवन में ऊर्जा भर देती है और जिसका मन पवित्र होता है और जिसके हृदय में जरूरतमंदों की मदद करने की इच्छा दिखती है।

समाज में सेवा के अनेक रूप देखने को मिलते हैं। प्राचीन ग्रंथों में भी मानव सेवा को सर्वोत्तम माना गया है। हजारों महापुरुष समाज सुधारकों ने अपना पूरा जीवन समाज कल्याण और समाज सेवा समाज सुधारकों के लिए समर्पित कर दिया।

इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष उपेश बंसल, सचिव बरखा राम, कैशियर नितिन जिंदल, प्रोजेक्ट

चेयरमैन हरीश गर्ग, माधव जिंदल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने