बीसीए के नतीजों में श्री सुखमनी ग्रुप के विद्यार्थियों ने बाजी मारी अभिषेक तिवारी और लवप्रीत सारा ने किया टॉप

 बीसीए के नतीजों में श्री सुखमनी ग्रुप के विद्यार्थियों ने बाजी मारी

 अभिषेक तिवारी और लवप्रीत सारा ने किया टॉप


 


 डेराबस्सी,


 श्री सुखमनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, डेराबस्सी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर बीसीए सेमेस्टर-4 की परीक्षा में 8 एसजीपीए से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इंद्र कुमार गुजराल टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के चौथे सेमेस्टर के घोषित नतीजों में श्री सुखमनी ग्रुप के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्टता साबित की। कॉलेज के अधिकारी रशपाल सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इन नतीजों में अभिषेक तिवारी ने 8.48 एसजीपीए के साथ पहला स्थान हासिल किया है, जबकि लवप्रीत कौर ने 8.13 एसजीपीए हासिल कर दूसरे स्थान पर रही है। इसी तरह नेहा और राज गुप्ता 8.04 एसजीपीए के साथ तीसरे स्थान पर रहे।


 इन छात्रों के उत्कृष्ट परिणाम ने उनकी खुशी और उत्साह को बढ़ा दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में सफलता के लिए अपने शिक्षकों को धन्यवाद दिया। कंवलजीत सिंह, अध्यक्ष एसएसजीआई और निर्देशक दमनजीत सिंह ने छात्रों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके करियर के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रोफेसर रशपाल सिंह मुख्य प्रशासक, डीन एकेडमिक और एसएसआईईटी के प्राचार्य भी उपस्थित थे और उन्होंने छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने