राममूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए इलाके में निमंत्रण मुहिम शुरू, घर-घर निमंत्रण पत्र पहुंचाकर 22 को जगह-जगह भजन कीर्तन व भंडारे

 राममूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए इलाके में निमंत्रण मुहिम शुरू, 

घर-घर निमंत्रण पत्र पहुंचाकर 22 को जगह-जगह भजन कीर्तन व भंडारे




डेरा बस्सी नववर्ष के पहले दिन अयोध्या में श्री राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए इलाके में राम भक्तों सहित सभी को निमंत्रण पहुंचने की मुहिम श्री राम मंदिर डेराबस्सी से शुरू की गई। इसमें घर-घर निमंत्रण पत्र पहुंचाकर लोगों को आगामी शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080 यानी 22 जनवरी को जगह-जगह भजन कीर्तन व भंडारे आयोजित करने के साथ-साथ शाम को घरों के आगे तेल के दीए जलाकर करीब 500 साल बाद नसीब होने जा रही ऐतिहासिक खुशी में शरीफ होने की अपील की गई है। 

डेराबस्सी के श्री राम मंदिर नजदीक रेलवे फाटक में आयोजित समारोह के दौरान विश्व हिंदू परिषद, डेराबस्सी के पालक विनोद गुप्ता, संयोजक अवनीश त्यागी, सह संयोजक अश्विनी जैन व उपेश बंसल, सुशील व्यास, सोमनाथ शर्मा ने बताया कि इस शुभ दिन पर भगवान श्री राम के शिशु स्वरूप को श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नए मंदिर के भूमिगत गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर अयोध्या में अलौकिक आनंद का माहौल होगा। उन्होंने अपने गांव, मोहल्ले, कॉलोनी में स्थित किसी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के दिन (सुबह 11:00 से 1:00 बजे के बीच) माताओं, बहनों और वीरांगनाओं समेत आस-पड़ोस के राम भक्तों को इकट्ठा कर भजन कीर्तन से जुड़ने की अपील की। 



रामतलाई पर 5100 दीप जला मनाएंगे दीवाली 


निमंत्रण पत्र के साथ अयोध्या से आए अक्षत चावल और प्रस्तावित राम मंदिर की तस्वीर भी बांटी जाएगी। श्री हनुमान सेवा संघ के सहयोग से राम तलाई पर 5100 दीप जलाकर शाम को दिवाली जैसा जशन मनाया जाएगा। इसके साथ ही हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षा शतोत्र आदि का सामूहिक पाठ भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम को स्क्रीन लगाकर समाज को दिखाने के अलावा शंख बजाकर, घंटी बजाकर, आरती करके प्रसाद भी बांटा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने