फरिश्ते योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उपचार के लिए प्राइवेट अस्पतालों ने सरकार के साथ सहमति जताई

 फरिश्ते योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उपचार के लिए प्राइवेट अस्पतालों ने सरकार के साथ सहमति जताई



डेराबस्सी,   सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर इलाज हेतु पंजाब सरकार द्वारा शुरू की जा रही फरिश्ते योजना के साथ प्राइवेट अस्पतालों ने अपनी सहमति जताई। इस योजना बारे डेराबस्सी सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों के साथ एक मीटिंग आयोजित की गई।

 योजना बारे जानकारी देते डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे के दौरान घायल व्यक्ति को किसी भी प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया जा सकेगा। इलाज का पूरा खर्च पंजाब सरकार की ओर से प्रदान किया जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक पंजाब में प्रतिवर्ष उपचार के अभाव में लगभग 5500 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गवां देते हैं। इसके अलावा कई लोग स्थाई रूप से अपंग हो जाते हैं। डॉ धर्मेंद्र ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा बहुत महत्वपूर्ण होता है अगर इस दौरान मरीज को सही और जल्दी इलाज मिल जाए तो कीमती जान बचाई जा सकती है। मीटिंग में फरिश्ते योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई व प्राइवेट अस्पतालों से इस बारे में सुझाव भी मांगे गए जो सरकार को भेजे जाएंगे। मीटिंग के दौरान अस्पतालों ने भी पंजाब सरकार को अपनी सहमति प्रकट की। इस बैठक में इंडस इंटरनेशनल अस्पताल ,कुरेशिया अस्पताल ढकोली ,श्री सुखमणि अस्पताल, अपना अस्पताल, जीवन ज्योति अस्पताल ,श्री राम अस्पताल ,सिटी अस्पताल ,आयुष नर्सिंग होम एवं अंसारी अस्पताल के रिप्रेजेंटेटिव उपस्थित थे। डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डॉक्टर राजीव गुप्ता ने पंजाब सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस योजना से कई कीमती जानें बचाई जा सकेंगी । इसके अलावा उपचार के अभाव में कई बार घायल व्यक्ति स्थाई रूप से अपंग हो जाता है। 


डेराबस्सी001- योजना बारे विस्तार से चर्चा करते मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य व एसएमओ डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने