सोशल लाइफ सर्विस एसोसिएशन द्वारा आंगनबाड़ी बच्चों संग कपड़े व केक काटकर मनाया नया साल,
डेराबस्सी, सोशल लाइफ सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (रजि. 1242) ने आंगनवाड़ी केंद्र गांव भांखरपुर में छोटे बच्चों को कपड़े भेंट करते केक काट नया साल मनाया। इस मौके पर एआईजी पंजाब गुरजोत सिंह कलेर और हलका विधायक के भाई परमजीत सिंह रंधावा विशेष तौर पर पहुंचे।
सोशल लाइफ सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के उपाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा लगातार समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है। इसी लड़ी में नये साल की शुरुआत के मौके पर संस्था ने आंगनबाडी केंद्र भांखरपुर में बच्चों के साथ केक काटकर नये साल का जश्न मनाया और उन्हें कपड़े दिए जिनमें स्वेटर, टोपी, जूते और मोज़े थे।
इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे एआईजी गुरजोत सिंह कलेर ने छोटे बच्चों को नये साल की बधाई दी और कहा कि एनजीओ द्वारा किए कार्य की सराहना की। इस मौके पर परमजीत सिंह बब्बू, आप नेता नरेश उपनेजा, सीडीपीओ सुमन बाला, देश राज, पार्षद हरविंदर पटवारी, दविंदर सिंह सैदपुरा के अलावा एनजीओ प्रधान रोहित चेची, चेयरमैन सलीम चौधरी, वाइस चेयरमैन गोरव चौधरी, प्रेस सचिव सुरिंदर पुरी, हरदीप चौधरी, महेंद्र पाल एसडीओ, गौरव शर्मा, जगरूप सिंह, अवतार सिंह, रोहित सैनी, पुष्पिंदर कौर, मुकुल शर्मा, राजीव गुप्ता, रोहित गुप्ता, सुधीर मिड्डा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुखविंदर कौर मौजूद थे।
