पतंजलि योग पीठ व भारत स्वाभिमान का 29वां स्थापना दिवस मनाया
डेराबस्सी पतंजलि योग पीठ व भारत स्वाभिमान का 29वां जिला स्तरीय स्थापना दिवस त्रिवेदी कैम्प-मुबारिक पुर के कम्युनिटी सेन्टर-छिन्दा स्टेडियम मे भाई दीपक शर्मा, तहसील प्रभारी, पतंजलि योग समिति द्वारा संचालित सुबह की योग कक्षा में राजेश शर्मा, जिला प्रभारी, पतंजलि योग समिति एवं दीपिका शर्मा की अध्यक्षता में सामूहिक तौर पर बडे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पिछले 29 वर्षो मे पतंजलि संगठन के शुरू होकर आज विश्व के बडे संगठन तक पहूंचने का सफर और पतंजलि द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई, सभी को स्वदेशी अपनाने की प्रेरणा दी गई और विधिवत तरीके से हवन-यज्ञ किया गया, हलवे का प्रसाद वितरित किया गया और स्थापना दिवस की खुशी में दिव्य पेय और लड्डु बांटे गए। बच्चों ने योगासनों का बहुत ही बढिया प्रदर्शन किया। समारोह में बहन सुनिता चोपडा, शंकर लाल, जोगिन्द्र, धर्मेन्द्र ठाकुर, रवि वर्मा,अनिल कुमार और अन्य योग साधक भाई-बहन उपस्थित रहे।

