सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर डॉ. बीआर सोसायटी ने 6 महिला शिक्षकों को किया सम्मानित

 सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर डॉ. बीआर सोसायटी ने 6 महिला शिक्षकों को किया सम्मानित 




डेराबस्सी, डॉ बीआर अम्बेडकर एजुकेशनल सोसायटी, डेराबस्सी के प्रधान भाग सिंह के नेतृत्व में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका श्रीमती सावित्री बाई फुले की 193वीं जयंती के अवसर पर 'शिक्षक श्रद्धांजलि समारोह' का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त आईपीएस मनमोहन ने की, इस दौरान उपमंडल डेराबस्सी की 6 महिला अध्यापकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


सोसायटी के अध्यक्ष भाग सिंह व मुख्य अतिथि डाॅ.  मनमोहन, फतेहजंग सिंह पूर्व संयुक्त निदेशक कृषि विभाग पंजाब, सोसायटी के उपाध्यक्ष गुरजंट सिंह और भाग सिंह घोड़ेवाल प्रधानगी मंडल में मौजूद रहे।  इस अवसर पर अधिवक्ता अनमोल सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सोसायटी की गतिविधियों की जानकारी दी।


समारोह के दौरान श्रीमती कमलेश अरोड़ा (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल), प्रिंसिपल संतोष गक्खड़ ज्योली गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, अंजना ठाकुर (लेक्चरर अंग्रेजी) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जडौत, मनमीत कौर (साइंस) सरकारी मिडिल स्कूल भागसी, मनजीत कौर हेड टीचर सरकारी एलीमेंट्री स्कूल, नगला सिटी और सुखपाल कौर ई.टी.टी.  राजकीय प्राथमिक पाठशाला लैहली की अध्यापिका को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। जयपाल ने मंच संचालन बखूबी किया।


इस अवसर पर गुरजिंदर सिंह, मास्टर सुरिंदर सिंह, मास्टर वरिंदर पाल सिंह, मास्टर अनित शर्मा, लेक्चरर भजनबीर सिंह के अलावा जतिंदर कुमार पवार, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भूपिंदर सैनी, प्रिंसिपल प्रीतम दास, पत्रकार विक्रम जीत, अमित बावा, सेवानिवृत्त बीपीईओ जागीर सिंह ने भी सावित्री बाई फुले के जीवन और समाज को दिए गए योगदान पर विचार रखे।





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने