एलडीसी पब्लिक स्कूल डेराबस्सी में धूमधाम से मनाई लोहड़ी
डेराबस्सी,डेराबस्सी के लाला दीप चंद जैन पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल पूनम शर्मा के नेतृत्व में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने लोहड़ी से संबंधित गीत के साथ-साथ नृत्य कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
स्कूल के चेयरमैन सुनील जैन ने अग्नि आहुति दी और सभी को लोहड़ी और मकर संक्रांति त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूनम शर्मा ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इस पर्व से संबंधित एक कहानी भी सुनाई। इस दौरान सभी ने अग्नि में तिल और मूंगफली डालकर पूजा की। इसके बाद सभी को मूंगफली और रेवड़ी बाटी।
