मुबारकपुर के कुष्ठ आश्रम में एसडीएम ने मनाई लोहड़ी

 मुबारकपुर के कुष्ठ आश्रम में एसडीएम ने मनाई लोहड़ी

वोट डालने और वोट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया


डेराबस्सी, 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डेराबस्सी के एसडीएम हिमांशु गुप्ता द्वारा मुबारकपुर कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों को वोट के अधिकार का प्रयोग करने और नए वोट बनाने के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किया गया। उन्होंने कुष्ठ आश्रम के बाशिंदों के साथ लोहड़ी का जश्न भी मनाया गया। इस मौके पर उनके साथ स्वीप टीम में मैडम मीना राजपूत, रिशव गर्ग, मिर्दला शर्मा और तारिका मौजूद रहे।

 जानकारी देते हुए एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने बताया कि चुनाव के दौरान कुष्ठ आश्रम में रहने वाले मतदाताओं को विशेष सुविधा दी जायेगी। मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और वापस लाने के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और अविलंब मतदान के लिए मतदान केंद्र में एक अलग टेबल लगाई जाएगी। एसडीएम ने नगर परिषद डेराबस्सी सहित पूरे प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए कि प्रत्येक सरकारी योजना का लाभ आश्रम के निवासियों तक पहुंचे। मौके पर सीयूएसटी के मरीज मुकेश उपाध्याय, निर्मल, बब्बू समेत अन्य मरीजों ने मांग की कि उन्हें सरकार की ओर से कोई पेंशन नहीं दी जा रही है, जिससे जीविकोपार्जन करना मुश्किल हो रहा है। उनके कच्चे मकान हैं जिनकी मरम्मत के लिए सरकार की ओर से मदद की सख्त जरूरत है।  इस मौके पर लोहड़ी पर्व को ध्यान में रखते हुए एसडीएम ने आश्रम में रहने वाले कुष्ठ रोगियों के साथ भी लोहड़ी पर्व मनाया और उन्हें मूंगफली, रेवड़ी व अन्य सामान वितरित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।।


डेराबस्सी003:एसडीएम डेराबसी अपनी टीम के साथ डेराबस्सी के मुबारकपुर गांव में कुष्ठ रोगियों के साथ लोहड़ी मनाते हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने