बिना रिफ्लेक्टर धुंध में न चले कोई भी वाहन : एसडीएम

 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह प्रारंभ


  सड़क सुरक्षा नियमों पर वर्कशॉप आयोजित


  बिना रिफ्लेक्टर धुंध में न चले कोई भी वाहन : एसडीएम



डेराबस्सी, पूरे पंजाब में आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरूआत की गई।  जिसमें एसडीएम डेराबस्सी हिमांशु गुप्ता ने रूट्स इंडिया संस्था के साथ मिलकर ट्रक यूनियन ऑटो यूनियन के अलावा अन्य लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर लगभग 400 वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए गए जो कोहरे के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने में सफल माने जाते हैं। दो पहिया वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम संबंधी अवेयर करते हेलमेट भेंट किया गया और ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों को उन्हें गुलाब का फूल देकर सम्मानित भी किया गया।



इस अवसर पर रूट्स इंडिया सोसायटी के प्रतिनिधि संजय भोगल ने कहा कि उन्होंने आवारा मवेशियों के गले में रिफ्लेक्टर बैंड और साइकिल, रिक्शा चलाने वाले लोगों के लिए रिफ्लेक्टिव जैकेट, जो रात में लाइट जलने पर दूर से चमकती है और वाहन चालक को अंदाजा हो जाता है कि सामने सड़क पर कोई जानवर बैठा है या साइकिल या रिक्शा चालक सड़क पर चल रहा है।  उन्होंने कहा कि उनकी संस्था पिछले 22 वर्षों से जिला प्रशासन के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित करती आ रही है, भविष्य में भी इसी प्रकार सेमिनार आयोजित किये जायेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने